फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Gangrape to woman by making her husband hostage

पति को बंधक बनाकर महिला से गैंगरेप

Thu, 07 Jun 2018 11:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर Updated Thu, 07 Jun 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
Gangrape to woman by making her husband hostage
demo - फोटो : demo
बिजनौर के शेरकोट थाने के एक गांव में पति को बंधक बनाकर गांव के दो युवकों ने मुरादाबाद क्षेत्र निवासी महिला से गैंगरेप किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। पीड़ित ने तीन लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी गिरफ्तारी के डर से गांव से भूमिगत हो गए है।
विज्ञापन
जिला मुरादाबाद के मंझौला थाने के एक गांव का व्यक्ति देहरादून में परिवार के साथ रहता है। वह बुधवार को पत्नी के साथ हरिद्वार में गंगा स्नान कर घर आ रहा था। वहां पर उसे उसका मुरादाबाद निवासी बहनोई मिल गया, वह भी मुरादाबाद का ही निवासी है। दंपति बहनोई की कार से धामपुर पहुंचे तो वहां बहनोई का मित्र छजलैट थाने के गांव लदावली निवासी सुधीर मिल गया। सुधीर उन्हें शेरकोट थाने के गांव नूरपुर छीपरी में अपनी बुआ के घर ले गया। शाम को सुधीर कार से दंपति को मुरादाबाद छोड़ने के लिए चल दिया। सुधीर ने रास्ते में अपने दो मित्रों को भी कार में बैठा लिया। जैसे ही वह गांव से बाहर निकले तो सुधीर कार को मुरादाबाद ले जाने के स्थान पर किसी दूसरे मार्ग से जंगल में ले गया।
विज्ञापन
वहां तीनों आरोपियों ने पति को बंधक बनाकर महिला से गैंगरेप किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी कार लेकर फरार हो गए। जाते समय आरोपी दंपति को घटना के संबंध में किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। बृहस्पतिवार को दंपति ने शेरकोट थाने पहुंच कर पुलिस को आपबीती सुनाई। पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी का कहना है कि महिला को मेडिकल के लिए भेजा गया है, आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता की जहर खाने से मौत स्योहारा। एक विवाहिता की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गयी। मायके वालों ने विवाहिता के पति और सास पर जहर खिला कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है। पुलिस ने महिला के पति और सास को गिरफ्तार कर लिया। गांव चकनपुरी टांडा के फकीर चंद के बेटे राहुल की शादी एक वर्ष पूर्व रामपुर नजराना थाना चांदपुर के संजीव कुमार की पुत्री पूजा से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद दे ही पूजा को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था।
पूजा को ससुराल पक्ष ने कोई जहरीला पदार्थ खिला दिया । हालत गंभीर होने पर उसे मुरादाबाद ले जाया गया। जहां अस्पताल में ही बुधवार की रात मौत हो गयी। पूजा के ससुराल पक्ष का कहना है कि घरेलू विवाद के चलते पूजा ने गुस्से में कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे तुरंत स्योहारा चिकित्सक के पास लाया गया। बाद में मुरादाबाद कॉस्मोस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गयी। उधर, मौत की खबर मिलने पर मायके पक्ष के लोग भी वहां पहुंचे और उन्हें ससुराल पक्ष पर अपनी बेटी को जहर देकर मारने का आरोप लगाया। थानाध्यक्ष अरिहंत कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि पिता संजीव की तहरीर पर मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया है। त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति राहुल तथा सास पप्पी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
किशोरी का अपहरण किरतपुर। एक महिला ने गांव के ही एक युवक और उसके दो साथियों के खिलाफ नाबालिग पुत्री के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि दो जून की सुबह 10 बजे वह और उसका पति खेत पर काम करने गए थे। घर में उसकी बेटी और छोटे बच्चे थे। गांव के ही महताब पुत्र जलालुद्दीन, उसका साथी और एक रिश्तेदार उसके घर आए। घर में रखे 20 हजार रुपये और सोने के जेवर उठाकर उसकी पुत्री का अपहरण कर ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed