{"_id":"586941c94f1c1b3f7aeeba41","slug":"gang-of-robbers-arrested-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"डकैतों का गिरोह दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डकैतों का गिरोह दबोचा
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sun, 01 Jan 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर में पकड़ा गया डकैती डालने वाले बदमाशों का गैंग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में पुलिस ने नूरपुर क्षेत्र के गांव चेलापुर और राजा का ताजपुर में डकैती डालने वाले अंतरराज्यीय गिरोह को दबोचा है। इसके नौ सदस्यों से लूट के माल समेत एक पिस्टल, सात तमंचे और एक चाकू बरामद किया। इस गिरोह ने जिले में लूट और चोरी की कई वारदातों में हाथ होना कबूला है। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, मेरठ, मुरादाबाद समेत अन्य जिलों और दिल्ली राज्य के शहरों में भी इस गिरोह ने घटनाएं अंजाम दी हैं।
एसपी अजय साहनी के मुताबिक शनिवार देर रात हीमपुरदीपा थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने वैगनआर और दो बाइकों का पीछा करके नूरपुर के झंडा चौक तिराहे पर नूरपुर पुलिस के साथ संयुक्त मुठभेड़ में डकैतों के गिरोह को दबोचा। इसमें कोतवाली देहात थाने के गांव हिंदूपुर निवासी वसीम, शाकीनाका तिलकनगर खाडी राजीव नगर थाना मांडा मुंबई निवासी रफीक शेख, नहटौर थाने के गांव सद्दरूदीननगर निवासी आफताब, कामिल, गाजियाबाद जिले के थाना लोनी के अशोक विहार निवासी एहसान, इरफान, लोनी थाने के गांव सादकपुर निवासी रिंकू पंडित, मेरठ जिले के टीपी नगर थाने के गांव गोलाबड़ निवासी राशिद ,मेरठ जिले के थाना लिसाड़ीगेट की जाकिर कालोनी निवासी जुबैर शामिल हैं। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों से नूरपुर थाने के गांव चेलापुर में 21 दिसंबर को पड़ी डकैती, 27 दिसंबर को गांव ताजपुर में पड़ी डकैती के अलावा आठ अक्टूबर को धामपुर थाने के गांव र्जैतरा परिजनों को बंधक बनाकर हुई लूट, एक जुलाई को मुकुट विहार कालोनी में लूट, नहटौर थाने के गांव रघुनाथपुर में तीन अगस्त को महकार के घर एक लाख 40 हजार की नकदी और जेवर चोरी के अलावा 17 नवंबर को चौकीदार को बंधक बनाकर 70 कुंतल सरिया , मशीन और बैटरा लूट की घटना में अपना हाथ होना कबूला है।