फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Front opened against corruption

भ्रष्टाचार के खिलाफ खोला मोर्चा

Mon, 17 Apr 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 17 Apr 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर में परिषदीय स्कूलों में न्याय पंचायत स्तर पर संकुल प्रभारी बनाए जाने में खेल शुरू हो गया है। ब्लॉक स्तर पर खंड शिक्षा अधिकारियों ने शासन       के आदेश को ताक पर रखकर  चहेतों को संकुल प्रभारी बनाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

अफसरों की तानाशाही के खिलाफ शिक्षकों ने मोर्चा खोल दिया है। 

परिषदीय स्कूलों में न्याय पंचायत पर तैनात संकुल प्रभारियों को बीएसए महेश चंद्र ने मार्च के महीने में स्कूलों में वापस भेजने के आदेश दिए थे। बीएसए के मुताबिक, जिले में अधिकांश संकुल प्रभारी नियम विरुद्ध तैनात थे। इन्हें हटाने के बाद से विभाग ने नए तरीके से नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू भी नहीं की है, लेकिन ब्लॉक स्तर पर तैनात खंड शिक्षा अधिकारियों ने मनमानी शुरू कर दी है। बीईओ चहेतों को इन पदों पर तैनात करने लगे हैं। शिक्षकों ने बीईओ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
विज्ञापन


ब्लॉक कोतवाली देहात की न्याय पंचायत कनकपुर में शिक्षकों ने बीईओ पर मनमानी कर न्याय पंचायत बेनीपुर के शिक्षक को संकुल प्रभारी बनाने का आरोप लगाया। शिक्षक प्रीतम सिंह, कृष्ण गोपाल, रेखा रानी, रणवीर सिंह, प्रांजल राजपूत, सुखदेव सिंह, दिनेश कुमार व राजकुमार आदि का कहना है कि न्याय पंचायत में  शासनादेश के अनुसार संकुल प्रभारी नहीं बनाया गया है। दूसरी न्याय पंचायत के शिक्षक को संकुल प्रभारी बनाना गलत है। शिक्षकों का दावा है कि दूसरे ब्लॉकों में भी मनमानी की जा रही है। उन्होंने मामले की जांच कराने की मांग कर कार्रवाई करने को कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed