{"_id":"5929cd784f1c1b7e4e5374eb","slug":"four-robbers-arrested-in-encounter","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में चार डकैत गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुठभेड़ में चार डकैत गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sun, 28 May 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
ग्राम चांदा नंगली में पकड़े गए डकैती के चार आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने पांच दिन पूर्व गांव चांदा नंगली मोहनपुर में परिजनों को बंधक बनाकर डाका डालने वाले गैंग को लूटी रकम, जेवरात के साथ दबोचा। गैंग का सरगना अभी फरार है। गैंग ने कई वारदातों में अपना हाथ होना कबूल किया है।
एसपी अतुल शर्मा के मुताबिक 21 मई को हल्दौर थाने के गांव चांदा नंगली मोहनपुर में बदमाशों ने सीमेंट व्यापारी असगर के घर में घुसकर परिजनों को बंधकर बनाकर डाका डाला था। बदमाश घर से लाखों की नगदी व जेवर लूटकर ले गए थे। असगर ने हल्दौर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसपी ने हल्दौर पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच की टीम को इस केस के खुलासे के लिए लगाया था।
शुक्रवार रात पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने हसनपुर जट के जंगल में ऋषिपाल के कोल्हू के पास से मुठभेड़ के दौरान स्योहारा के मोहल्ला मिलकियान निवासी अकरम, नहटौर थाने के गांव मिर्जापुर निवासी नौशाद पुत्र अब्दुल गफूर, हल्दौर थाने के गांव गंगोड़ा शेख निवासी एजाज व हल्दौर थाने के गांव खारी निवासी नौशाद उर्फ बादल पुत्र मोहम्मद अली को दबोच लिया। गैंग के पास से पुलिस ने चार तमंचे, पांच कारतूस, दो खोखे, घटना में प्रयुक्त दो बाइक चांदा नगली में असगर के घर से लूटे गए 40 हजार रुपये, दो जोड़ी पायल, एक जोडी कुंडल 24 अप्रैल को गांव डल्लू धनौरा में जितेंद्र के घर से लूटे गए 12,500 रुपये एक जोड़ी कुंडल, पायल और दो चांदी के सिक्के बरामद किए।
विज्ञापन
गैंग ने पुलिस को बताया कि धामुपर के मोहल्ला बंदूकचियान निवासी वसीम गलकट गैंग का सरगना है। वसीम ने वारदात की योजना बनाई थी। इसरत उर्फ हस्सू भी योजना में शामिल रहा। गैंग बाइकों से झालू नहर पर पहुंचा। बाइक खेत में छिपाकर असगर के घर में डाका डाला। गैंग ने डल्लू धनौरा के जितेंद्र के घर में डाका डालने के साथ गांव चांदा नंगली निवासी जितेंद्र 20 हजार व बाइक लूटने, अफजलगढ़ के कई घरों में चोरी करने की घटना में अपना हाथ कबूला है।
धामपुर का वसीम व अन्य अपराधियों को शरण देने में उसके पिता फुरकान नजीबाबाद पुलिस ने दबोचा है। तीन माह पूर्व नजीबाबाद क्षेत्र में हुई लूट में फुरकान शामिल था। हसमत उर्फ हस्सू का स्योहारा पुलिस 24 मई को चालान कर चुकी है। एसपी ने गैंग को पकड़ने वाली पुलिस टीम में शामिल हल्दौर के प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश मिश्रा, दरोगा राम सिंह, वीरेंद्र सिंह अरविंद कुमार समेत पूरी टीम को इनाम देने की घोषणा की है।