{"_id":"5af8803a4f1c1bdf408b51ba","slug":"four-die-including-mother-and-daughter-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां-बेटी सहित चार की हादसों में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां-बेटी सहित चार की हादसों में मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sun, 13 May 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद में मां-बेटी की मौत पर विलाप करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटी की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा बेटा भी घायल हो गया। पुलिस ने ट्रक समेत ट्रक चालक को पकड़ लिया। मां-बेटी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया।
क्षेत्र के गांव अलावलपुर नैनू निवासी युवक राहुल होमगार्ड है। वह मुजफ्फरनगर के गांव पीना से अपनी बहन रजनी और भांजी ऐनी को लेकर बाइक से गांव लौट रहा था। रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे आजाद चौक पर राहुल की बाइक और ट्रक यूके 14सीए 1048 के बीच टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चालक होमगार्ड राहुल कुमार (22), रजनी (24) और ऐनी (2) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल के नजदीक मौजूद पुलिसकर्मियों ने तीनों घायलों को आयशा हॉस्पिटल पहुंचाया। साथ ही ट्रक चालक को पकड़ते हुए ट्रक कब्जे में ले लिया। अस्पताल में चिकित्सक ने रजनी और ऐनी को मृत घोषित कर दिया।
हादसे की सूचना मिलने पर मृतका की मां दिवनेश, परिजन नरेंद्र, बाबूराम नितिन, आदेश, कुसुम, जिला पंचायत सदस्य ओमप्रकाश सहित कई ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह धामा के नेतृत्व में अस्पताल पहुंचे एसआई संजय यादव, करमजीत सिंह ने महिला और बालिका के शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जिला पंचायत सदस्य ओमप्रकाश ने बताया कि मृतका रजनी का पति अर्जुन सिंह मुजफ्फरनगर में ही काम करते हैं। सूचना मिलने पर वे नजीबाबाद के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
मौत खींच लाई मां-बेटी को
नजीबाबाद। गांव अलावलपुर नैनू निवासी दिवनेश की पुत्री रजनी की शादी मुजफ्फरनगर के गांव पीना में हुई थी। रजनी अपने भाई राहुल के साथ बाइक से मायके आ रही थी। बिजनौर की ओर से आते हुए राहुल व रजनी बाईपास मार्ग से भी गांव जा सकते थे। मगर राहुल को नजीबाबाद में किसी काम से आना था और फिर बाईपास मार्ग काफी खराब भी है, वे बाइक से बाईपास मार्ग पर न जाकर नजीबाबाद आ गए और हादसे का शिकार हो गए।
अज्ञात वाहन ने छीन ली युवक की जिंदगी
बढ़ापुर में थाना क्षेत्र के गांव भगवानपुर के एक युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौके पर ही मौत हो गई। गांव भगवानपुर निवासी गजेंद्र सिंह पुत्र डीसी की बैटरी चार्ज करने के लिए बैटरी पर लगने वाले क्लिप लेने घर से पास के गांव किशनपुर कुंडा पैदल जा रहा था । रास्ते में किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। दुर्घटना में गजेंद्र सिंह (25) की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय किसी के वहां न होने का लाभ लेकर अज्ञात वाहन चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला। गजेंद्र सिंह के काफी समय बाद भी घर नही पहुंचने पर उसकी परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो बेनीपुर-किशनपुर कुंडा संपर्क मार्ग पर गजेंद्र का लहूलुहान शव मार्ग पर पड़ा मिला। थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मपाल सिंह ने मृतक के परिजनों को वाहन चालक को ढूंढ निकालकर उसके कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। उधर, कस्बे के महल्ला नौमी निवासी शहजाद कुरैशी का छह वर्षीय पुत्र फाइज पढ़ने जा रहा था कि वहां से गुजरती बाइक की चपेट में आ गया।
नुमाइश देखकर लौट रहे युवक की हादसे में मौत
नूरपुर में शनिवार रात नूरपुर से नुमाइश देखकर घर जा रहे युवक की बिजनौर मार्ग पर वाहन से टकराकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन बिना कोई कानूनी कार्रवाई किए शव को घर ले गए। गांव नाहरसिंह निवासी बाबूराम सिंह का 17 वर्षीय पुत्र नीरज शनिवार की रात नूरपुर में चल रही नुमाइश देखने आया था। देर रात करीब एक बजे वह नुमाइश देखकर पैदल ही घर जा रहा था। बिजनौर रोड पर नहटौर चौराहे के पास किसी भारी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में नीरज की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएचसी में रखवा दिया। उसकी शिनाख्त कर परिजनों को हादसे की सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस से कोई कानूनी कार्रवाई करने को मना कर दिया।