फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Food poisoning from eating six in critical condition

विषाक्त भोजन खाने से छह की हालत गंभीर

Mon, 15 Aug 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 15 Aug 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
रायपुरसादात में  बासी भोजन खाने से एक ही परिवार के छह लोगों की हालत बिगड़ गई। विषाक्त भोजन के कारण सभी को उल्टी-दस्त होने लगी। इससे घर में अफरातफरी का आलम हो गया। परिवार के सदस्यों ने पहले बीमार लोगों को निजी चिकित्सक को दिखाया।  आधी रात को सेहत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में  सुधार नहीं होने पर सभी को मेरठ मेडिकल में रेफर        किया गया है।
विज्ञापन

नगीना देहात के गांव लाडपुर चंद्रा में शनिवार को एक परिवार में किसी समारोह की दावत थी। कढ़ी, उड़द व चावल बनाए गए थे। गांव के दयाराम का परिवार भी दावत में शामिल हुआ। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद दयाराम के घर पर रात को दावत में बचा हुआ खाना भिजवाया गया। सभी परिजनों ने रात को भी कढ़ी, उड़द और चावल ही खाए। रात को करीब दस बजे सभी परिवार वालों की हालत बिगड़ने लगी और उल्टी-दस्त होने लगा। दयाराम, उसकी पत्नी शांति देवी, बेटा कृष्ण अवतार, पुत्रवधू निर्मला और पोता-पोती हर्षित व शिवानी फूड प्वॉयजनिंग के शिकार हो गए। उनको निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया, लेकिन इलाज के बाद भी आराम नहीं हुआ। आधी रात को ही गांव वाले उनको जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां चिकित्सकों ने सभी की हालत गंभीर  देखते हुए शीघ्र मेडिकल  मेरठ रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed