{"_id":"58261a184f1c1b6729b3b018","slug":"fir-against-seven-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sat, 12 Nov 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेहड़ में गांव के रूपचंद पुत्र प्रसादी ने पुलिस में कोर्ट के आदेश पर दर्ज रिपोर्ट में बताया कि छह जुुलाई 2016 को गांव के एक व्यक्ति ने जमीन पर कब्जा करने के विरोध में अपने परिजनों के साथ मिलकर उसके घर पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों के साथ हमला बोल दिया था। हमले में रूपचंद, तारा देवी, सरोज देवी लहूलुहान हो गई थी। आरोप है कि पुलिस में भी उसकी सुनवाई नहीं हुई। बल्कि उसे ही डराया धमकाया गया। न्याय के लिए पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने गांव के नीरज, विनोद, तेजपाल, वीरेंद्र, शीशदेवी, सुषमा देवी और सरिता के विरुद्घ जानलेवा हमले करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसओ नरेशपाल सिंह का कहना है कि जांच कर आरोपियों के विरुद्घ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन