फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Fatehgarh jail shift will be unwarul

फतेहगढ़ जेल शिफ्ट होंगे अनवारुल हक

Sun, 09 Apr 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 09 Apr 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में दुष्कर्म के आरोपी जेल में बंद जामा मस्जिद बिजनौर के पूर्व इमाम मौलाना अनवारुल हक को फतेहगढ़ जेल में शिफ्ट किया जा रहा है। शासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। मौलाना अनवारूल हक को फतेहगढ़ जेल भेजने से उनके समर्थकों में हलचल मची हुई है।
विज्ञापन


जामा मस्जिद बिजनौर के पूर्व इमाम मौलाना अनवारूल हक एक महिला से दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद हैं। मौलाना ने महिला को बुरा साया उतारने के नाम पर उसके साथ दुष्कर्म किया था। मौलाना महिला को कलियर के एक होटल में भी ले गए थे। होटल की सीसी फुटेज में यह राज खुला था। दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद मौलाना ने पुलिस प्रशासन को धमकाते हुए एक वीडियो व्हाट्स एप पर वायरल किया था। पुलिस ने इस मामले में भी उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की तो मौलाना ने भूमिगत रहते हुए माफी मांगी थी। 
विज्ञापन


मौलाना अनवारूल हक के जेल जाने के बाद एलआईयू व जेल प्रशासन ने मौलाना अनवारूल हक के खिलाफ शासन को रिपोर्ट भेजी थी। रिपोर्ट में कहा था कि अनवारूल हक का बिजनौर जेल में रहना ठीक नहीं है। उनसे मिलने के लिए रोज काफी तादाद में लोग आते हैं। जेल की सुरक्षा व्यवस्था को भी खतरा हो सकता है। शासन ने इन रिपोर्ट पर अब निर्णय लिया है। शासन ने मौलाना अनवारूल हक को फतेहगढ़ जेल शिफ्ट करने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में संयुक्त सचिव सूर्य प्रताप सिंह ने महानिरीक्षक कारागार को निर्देश दिए हैं कि बिजनौर जेल में बंद मौलाना अनवारूल हक को फतेहगढ़ जेल ट्रांसफर करने की इस शर्त पर अनुमति दी जाती है कि बंदी को स्थानांतरण करने से पूर्व जेल अधीक्षक द्वारा विचारण न्यायालय से अनुमति ले ली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed