फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmer shot dead in naya gaon

किसान की गोली मारकर हत्या

Wed, 27 Jun 2018 11:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर Updated Wed, 27 Jun 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
Farmer shot dead in naya gaon
किसान के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के नया गांव में मंगलवार रात खेत की सिंचाई करने गए किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। किसान का एक व्यक्ति से क्लेम के रुपये मांगने पर विवाद चल रहा था। घटना की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। पुलिस ने दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के नया गांव निवासी 48 वर्षीय सत्यप्रकाश मंगलवार रात करीब साढ़े बारह बजे खेत की सिंचाई करने के लिए गया था। उसका बेटा ऋतिक पहले से ही खेत पर मौजूद था। सत्यप्रकाश जैसे ही नलकूप पर पहुंचे तो घात लगाए बैठे हमलावरों ने उसे गोली मार दी। गोली कमर को चीरती हुई बाहर निकल गई। मौके पर ही सत्यप्रकाश ने दम तोड़ दिया। गोली की आवाज सुनकर ऋतिक दौड़ कर पिता के पास आया तो उसे तीन लोग भागते दिखाई दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। ऋतिक ने पुलिस को बताया कि उसने कोतवाली देहात थाने के गांव फतेहपुर आसन निवासी आलोक को मौके से भागते देखा है। बाकी दो लोगों को वह नहीं पहचान पाया। आलोक ने ही उसके पिता की हत्या की है। इस दौरान पूर्व प्रधान रामबहार भी जंगल में आ गए। उन्होंने भी आलोक और गांव के राजेश समेत तीन लोगों को भागते हुए देखा है।
विज्ञापन
आरोपियों से बीमे की रकम को लेकर चल रहा है विवाद शहर कोतवाल बिजेंद्र पाल राणा के मुताबिक सत्यप्रकाश के एक भाई अशोक की 2014 में कैंसर से मौत हो गई थी। आलोक और राजेश ने मिलकर बीमे के क्लेम के अशोक पत्नी बीना को पांच लाख 40 हजार रुपये दिलाए थे। बीना से दो ब्लैंक चेक आलोक ने ले लिए और बीना के खाते से पांच लाख 40 हजार रुपये निकाल लिए। सत्यप्रकाश उससेे रुपये वापस मांग रहा था। जबकि आलोक रुपये नहीं दे रहा था। आलोक कहता था कि उसने दो लाख 40 हजार रुपये बीना को देने के लिए राजेश को दे दिए थे। राजेश ने बीना को रुपये दिए या नहीं यह उसे नहीं मालूम। सत्यप्रकाश इसके बाद भी बाकी तीन लाख रुपये लेने के लिए आलोक पर तगादा कर रहा था। पुलिस ने आलोक और राजेश को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। सत्यप्रकाश के भाई रामबहार ने आलोक समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
आलोक ने सत्यप्रकाश को दी थी जान से मारने की धमकी सत्यप्रकाश के तीन लाख रुपये वापस मांगने पर आलोक ने पास के गांव के लोगों के सामने सत्यप्रकाश की हत्या कराने की धमकी दी थी। कहा था कि 50 हजार रुपये देकर वह सत्यप्रकाश की हत्या करा देगा। यह बात सत्यप्रकाश को बता दी गई। सत्यप्रकाश ने इस धमकी को हल्के में लिया और परिवार में केवल अपनी पत्नी को बताया। धमकी मिलने के बाद भी सत्यप्रकाश ने चौकसी नहीं बरती। वह बेखौफ होकर जंगल आता जाता रहा। पुलिस के मुताबिक सत्यप्रकाश का परिवार फेरी लगाकर गुजर बसर करता है। आलोक को छोड़कर किसी अन्य से उनका गांव में कोई विवाद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed