फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Doctor's home access thorn vein

चिकित्सक के घर पहुंच काटी नस

Mon, 08 May 2017 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 08 May 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
धामपुर में नगर की एक कालोनी में रविवार सवेरे उस समय अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई, जब एक महिला चाकू लेकर एक चिकित्सक के घर जाकर साथ न चलने पर मरने और मारने की धमकी दे डाली। समझाने के प्रयास में महिला ने हाथ का नस काट लिया। मामला बढ़ता देख लोगों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। उधर, चिकित्सक की पत्नी ने महिला के खिलाफ तहरीर दी है।  
विज्ञापन


बताया गया कि महिला नगर के एक इंग्लिश मीडियम स्कूल में शिक्षिका के पद पर तैनात थी। उस स्कूल में भी इस महिला का विद्यालय के एक शिक्षक से प्रेम प्रसंग था। स्कूल प्रबंधन को मालूम होने से दोनों को हटा दिया गया। वहीं चिकित्सक की पत्नी ने बताया कि महिला उनके पति के पीछे हाथ धोकर पड़ी है। वह उनके पति को परिवार से अलग कर अपने साथ अलग रहने की जिद कर रही है। 
विज्ञापन


लोगों की मानें तो महिला ने चिकित्सक के संग शादी करने का एक फर्जी प्रमाणपत्र भी ले रखा है। चिकित्सक की पत्नी ने बताया कि रविवार सवेरे जब परिवार के सभी सदस्य घर मौजूद थे। अचानक यह महिला चाकू लेकर आ धमकी और परिवार के सामने ही चाकू दिखाते हुए डाक्टर को अपने संग चलने की जिद करने लगी। विरोध करने पर छीना झपटी में डाक्टर और उस महिला जख्मी हो गई। बाद में महिला ने चाकू से अपने बांए हाथ की नस काट ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को पकड़कर थाने ले गई। कोतवाल का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। आरोप सिद्ध होने पर पुलिस दोनों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed