फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Blocking traffic on streets protesting jaji

जजी चौक पर जाम लगाकर नारेबाजी

Sun, 12 Feb 2017 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 12 Feb 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
Blocking traffic on streets protesting jaji
बिजनौर में जजी चौक पर जाम लगा रही भीड़ को समझाते डीएम व एसपी। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में  नया गांव के विशाल के शव को पुलिस देर रात मौके से उठा लाई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।  इस मामले में पेद्दा गांव के पूर्व प्रधान समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को उत्तेजित ग्रामीणों ने जजी चौक पर जाम लगा दिया और जमकर नारेबाजी की। पुलिस के साथ कई बार ग्रामीणों की नोकझोंक हुई। ग्रामीण विशाल के परिजनों को मुआवजा दिलाने के साथ नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। पुलिस ने लाठियां फटकारने की कोशिश की तो रालोद प्रत्याशी राहुल सिंह व उनके पिता ने लाठी पकड़ ली। दोपहर में डीएम, एसपी के मुआवजा दिलाने के साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खोला।
विज्ञापन

शुक्रवार रात नयागांव के विशाल की गोली मारकर हत्या करने के साथ उसके पिता संजय सिंह को धारदार हथियार से हमला करके घायल कर दिया गया था। इसके बाद ग्रामीणों ने गांव कछपुरा के सामने नजीबाबाद मार्ग पर जाम लगा दिया था। ग्रामीणों ने पुलिस को विशाल का शव नहीं उठाने दिया था। तड़के करीब तीन बजे पुलिस ग्रामीणों को समझा-बुझाकर किसी तरह मौके से शव उठाकर लाई और पोस्टमार्टम कराया। शनिवार सुबह करीब नौ बजे उत्तेजित ग्रामीणों ने बिजनौर में जजी चौक पर जाम लगा दिया। इसमें भाजपा नेताओं के साथ हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता भी शामिल हो गए। रालोद प्रत्याशी राहुल सिंह व भाजपा प्रत्याशी सुचि चौधरी के अलावा उनके ससुर राजेंद्र सिंह भी जाम के दौरान ग्रामीणों के बीच पहुंच गए।
विज्ञापन

ग्रामीण एक विधायक के खिलाफ खूब नारेबाजी करते हुए उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने पर अड़े थे। ग्रामीणों ने जाम के दौरान कई बार हंगामा किया और किसी को नहीं जाने दिया। पुलिस ने जाम खुलवाने के लिए ग्रामीणों पर लाठियां फटकारने की कोशिश की तो रालोद प्रत्याशी राहुल सिंह व उनके पिता एमपी सिंह ने पुलिस की लाठी पकड़ ली। इसके बाद पुलिस के तेवर ढीले हो गए। अफसरों ने कई बार ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की, पर वे वे नहीं माने।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी असित श्रीवास्तव ने बाजार बंद कराने जा रहे युवकों को रोका तो वे उनसे भिड़ गए। युवकों व सीओ में खूब नोकझोंक हुई। दोपहर करीब तीन बजे डीएम जगतराज, एसपी अजय साहनी ग्रामीणों के बीच पहुंचे और उन्हें मुआवजा दिलाने के साथ नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। तब जाकर ग्रामीणों ने जाम खत्म किया। जाम में अनुज मलिक, आशु राणा, राममोहन अग्रवाल, कामेंद्र चौधरी, साकेंद्र चौधरी, भाकियू नेता राजेंद्र सिंह, प्रभा चौधरी, नीरज शर्मा, डॉ. रमेश तोमर समेत तमाम नेता मौजूद रहे। घटना की रिपोर्ट विशाल के चाचा हेमेंद्र सिंह ने पेद्दा गांव के पूर्व प्रधान सईद इकबाल, नफीस, फुरकान, इफ्तेखार, अकबर, हनीफ, शमीम, अनीस के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 504, 307, 302 में दर्ज कराई है। पुलिस ने हनीफ को गिरफ्तार कर लिया है।

राहुल सिंह की कार पर बोला हमला
विशाल का पोस्टमार्टम होने के बाद शव को परिजन ग्रामीणों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली से ले जा रहे थे। महिलाओं के साथ कुछ लोग जजी चौक पर शव को ले जाना चाहते थे। पुलिस के साथ ग्रामीण भी नहीं चाहते थे कि शव जजी चौक पर जाए। जजी चौक शव ले जाने वाले ग्रामीणों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली के आगे लेटकर जाम लगाने की कोशिश की, पर पुलिस ने उनको खदेड़ दिया। पुलिस के साथ ग्रामीणों की खूब धक्का-मुक्की हुई। बाद में कुछ ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली को मंडावर रोड से नया गांव ले गए। ट्रैक्टर-ट्रॉली में रालोद प्रत्याशी राहुल सिंह भी सवार थे। इस बात से उत्तेजित कुछ ग्रामीणों ने राहुल सिंह की कार को एसपी आवास के बाहर रोक लिया और उसमे तोड़फोड़ करने की कोशिश की। उन्होंने कार में सवार राहुल के समर्थकों पर हमला बोल दिया। राहुल के समर्थक कार से बाहर निकल आए। इसके बाद दोनों पक्षों में खूब नोकझोंक हुई।

राहगीरों से भी की बदसलूकी
जाम के दौरान ग्रामीणों ने जजी रोड से गुजरने वाले लोगों के साथ खूब बदसलूकी की। मायावती की रैली में जाने वाले लोगों को भी नहीं बख्शा। युवा वैसे तो किसी को भी जजी चौक से नहीं निकलने दे रहे थे, पर उनके निशाने पर एक समुदाय के लोग ज्यादा रहे। पुलिस ने कई बार जाम में शामिल लोगों को ऐसा करने से रोका। इन युवकों ने मायावती की रैली में जा रही महिलाओं व पुरुषों को भी खदेड़ दिया। इस बात को लेकर काफी देर तक हंगामा मचा रहा।

आईजी, डीआईजी ने डाला डेरा
आईजी बरेली विजय सिंह मीणा व डीआईजी मुरादाबाद ओंकार सिंह ने विशाल के मर्डर के बाद बिजनौर में डेरा डाल दिया है। दोनों अफसर हालात पर नजर रखे रहे। प्रदर्शनी चौक पर मायावती की रैली के साथ जजी रोड की ओर जा रहे लोगों को रोकने के लिए सड़क के दोनों ओर रस्सी से बेरीकेडिंग करा दी। दोनों अफसर शाम तक जमे रहे।

जबरन बंद कराईं दुकानें
जाम में शामिल कुछ युवक बाजार बंद कराने के लिए शास्त्री चौक की ओर निकल पड़े। उन्होंने जबरन दुकानें बंद करा दीं। सिविल लाइन में भी यही लोग दुकानें बंद कराने लगे। इस पर पुलिस ने उन्हें वहां से खदेड़ दिया।


डीएम ने की मुआवजे की संस्तुति
डीएम जगतराज ने मुख्यमंत्री के विशेष कोष से विशाल के आश्रित को 20 लाख व घायल पिता संजय सिंह को पांच लाख रुपये का मुआवजा दिलाने की संस्तुति की है। उन्होंने संस्तुति पत्र विशेष सचिव मुख्यमंत्री रिग्जियान सैंफियल को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed