फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   do jagahon par chori

कंप्यूटर सेंटर और क्लीनिक से लाखों का सामान चोरी

Mon, 28 Nov 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 28 Nov 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर के रेहड़ क्षेत्र में एक कंप्यूटर सेंटर और क्लीनिक की दुकान के ताले तोड़कर लाखों का सामान चोरी कर लिया। घटना से कंप्यूटर सेंटर पर पढ़ने वाले छात्रों में आक्रोश है। उन्होंने घटना के शीघ्र खुलासे की मांग की। दुकानदारों का कहना है कि लगातार चोरियां होने के बावजूद पुलिस लापरवाही बरत रही है।
विज्ञापन


शनिवार रात चोरों ने बादीगढ़ चौराहे पर स्थित कंप्यूटर सेंटर और प्राइवेट चिकित्सक क्लीनिक को निशाना बनाकर लाखों रुपये का सामान साफ कर दिया। चोर दोनों जगहों से चार लैपटॉप,  दो बैटरे, एक इनवर्टर, वाटर कूलर, डीजल से भरा ड्रम, नेबुलाईजर, गैस  सिलेंडर सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। डॉ. सचिन कुमार निवासी मुकरपुरी (स्योहारा) और कंप्यूटर सेंटर संचालक गृहदीप चौहान ने पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन


कंप्यूटर संचालक ने बताया कि सेंटर पर पढ़ने के बाद छात्र लैपटॉप रखकर चले जाते थे। उन्होंने बताया कि चोरों ने हथौड़े या रॉड से तालों को तोड़ा है। इसके बाद शटर के क्लिप को तोड़ दिया और शटर ऊपर उठा लिए। इससे पहले बादीगढ़ चौराहे पर सीमेंट व वैद्य की दुकानों में भी चोरों  ने इसी तकनीक से शटर को तोड़ा था। वहां से भी चोर नकदी सहित लाखों का सामान ले गए थे। घटनाओं का खुलासा न होने से दुकानदारों में रोष व्याप्त है।  उधर, एसआई ओमकार सिंह और एसओ नरेशपाल सिंह ने कहा कि घटनाओं की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed