{"_id":"583b2c7d4f1c1b5d29088783","slug":"do-jagahon-par-chori","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंप्यूटर सेंटर और क्लीनिक से लाखों का सामान चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कंप्यूटर सेंटर और क्लीनिक से लाखों का सामान चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के रेहड़ क्षेत्र में एक कंप्यूटर सेंटर और क्लीनिक की दुकान के ताले तोड़कर लाखों का सामान चोरी कर लिया। घटना से कंप्यूटर सेंटर पर पढ़ने वाले छात्रों में आक्रोश है। उन्होंने घटना के शीघ्र खुलासे की मांग की। दुकानदारों का कहना है कि लगातार चोरियां होने के बावजूद पुलिस लापरवाही बरत रही है।
शनिवार रात चोरों ने बादीगढ़ चौराहे पर स्थित कंप्यूटर सेंटर और प्राइवेट चिकित्सक क्लीनिक को निशाना बनाकर लाखों रुपये का सामान साफ कर दिया। चोर दोनों जगहों से चार लैपटॉप, दो बैटरे, एक इनवर्टर, वाटर कूलर, डीजल से भरा ड्रम, नेबुलाईजर, गैस सिलेंडर सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। डॉ. सचिन कुमार निवासी मुकरपुरी (स्योहारा) और कंप्यूटर सेंटर संचालक गृहदीप चौहान ने पुलिस को तहरीर दी।
कंप्यूटर संचालक ने बताया कि सेंटर पर पढ़ने के बाद छात्र लैपटॉप रखकर चले जाते थे। उन्होंने बताया कि चोरों ने हथौड़े या रॉड से तालों को तोड़ा है। इसके बाद शटर के क्लिप को तोड़ दिया और शटर ऊपर उठा लिए। इससे पहले बादीगढ़ चौराहे पर सीमेंट व वैद्य की दुकानों में भी चोरों ने इसी तकनीक से शटर को तोड़ा था। वहां से भी चोर नकदी सहित लाखों का सामान ले गए थे। घटनाओं का खुलासा न होने से दुकानदारों में रोष व्याप्त है। उधर, एसआई ओमकार सिंह और एसओ नरेशपाल सिंह ने कहा कि घटनाओं की जांच कराई जा रही है।