{"_id":"576adff14f1c1b5964b48d0a","slug":"dbkedi-killing-farmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबखेड़ी में किसान की हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दबखेड़ी में किसान की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Thu, 23 Jun 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
गेस्ट हाउस के कमरे में मिले राजेंद्र के शव के बारे में पूछताछ करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूरपुर में ग्राम दबखेड़ी में खेत पर पानी देने गए एक किसान का शव रास्ते में पड़ा मिला। मृतक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे और शव के पास कीटनाशक दवा की एक शीशी भी पड़ी थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के साले ने गांव के ही दो सगे भाइयों सहित चार लोगों पर पुरानी रंजिश को लेकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव दबखेड़ी निवासी राजीव उर्फ कक्कू (35) मंगलवार की रात को खेत पर पानी देने के लिए गया था। बुधवार की सुबह पांच बजे तक वह घर नहीं लौटा तो उसका छोटा पुत्र प्रीत कुमार पिता को देखने के लिए खेत पर पहुंचा। इस दौरान रास्ते में शीशपाल सिंह के खेत में अर्द्धनग्न अवस्था में पड़े पिता के शव को देखकर उसकी चीख निकल गई। प्रीत ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी तो उनमें कोहराम मच गया। मौके पर ग्रामवासियों की भीड़ लग गई और सूचना पाकर पुलिस भी वहां पहुंच गई। मृतक राजीव के शव पर कई जगह चोट के निशान थे और शव के पास ही कीटनाशक दवा की एक शीशी भी पड़ी हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी सिटी एमएम बेग व सीओ चांदपुर अजय कुमार ने घटनास्थल का मुआयना कर परिजनों से जानकारी ली।
पुलिस को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। घटना के संबंध में मृतक के साले मलखान सिंह निवासी गांव सल्लाहपुर ने गांव के ही करन सिंह, उसके पुत्र मोहित, भाई महेंद्र व एक रिश्तेदार कपिल कुमार निवासी गांव वाजिदपुर थाना नहटौर के विरुद्घ पुरानी रंजिश को लेकर बहनोई की हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक ऋषिराम कठेरिया ने र िपोर्ट दर्ज होने की पुष्टि करते हुए बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
होटल के कमरे में मृत मिला व्यवसायी
बिजनौर में एक होटल में ठहरे एक व्यवसायी का शव बाथरूम के पास पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे की तलाशी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। बिजनौर के सदर बाजार निवासी कन्हैया अग्रवाल के छोटे भाई 48 वर्षीय राजेंद्र अग्रवाल वर्तमान में लखनऊ में दीन दयाल नगर में रहते थे। परिजनों के अनुसार वे वहां दुकान चलाते थे। वे अक्सर बिजनौर आते थे और कलक्ट्रेट के पास स्थित कालरा गेस्ट हाउस में ठहरते थे। वे मंगलवार रात को भी होटल में आए और एक कमरे में ठहरे। सुबह को जब सफाई कर्मचारी ने सफाई करने के लिए उनके कमरे का दरवाजा खटखटाया तो उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। अंदर से कोई आवाज भी नहीं आई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस की मौजूदगी में कर्मचारियों ने दरवाजा खोला तो राजेंद्र अर्द्धनग्र हालत में बाथरूम के पास पड़े थे। उनकी मौत हो चुकी थी। परिजनों के मुताबिक राजेंद्र अग्रवाल का एक दुकान को लेकर बिजनौर की जजी में केस चल रहा है। राजेंद्र अग्रवाल केस की सुनवाई के लिए बिजनौर आते रहते थे। सीओ सिटी रामानंद कुशवाहा भी मौके पर पहुंचे। आत्महत्या का अंदेशा देखते हुए कमरे की तलाशी ली गई, लेकिन कुछ भी असामान्य नहीं मिला। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। थाना शहर कोतवाली के प्रभारी सुरेंद्र पचौरी के मुताबिक प्रथम दृष्ट्या हार्ट अटैक होने से राजेंद्र अग्रवाल की मौत होने की बात सामने आ रही है। जांच की जा रही है।
गवाह बनने के कारण चल रही थी रंजिश
नूरपुर में राजीव की आरोपी करन सिंह आदि से एक मुकदमे में गवाह बनने को लेकर रंजिश थी। मृतक के साले मलखान के मुताबिक दो माह पूर्व करन सिंह का कुछ दिन पूर्व गांव में ही झगड़ा हुआ था, इसमें गोलीबारी भी हुई थी। इस मामले में दोनो पक्षों की ओर से पुलिस में जानलेवा हमला करने सहित विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इस मामले में राजीव की ओर से करन सिंह के विरुद्घ गवाह बनने के लिए शपथपत्र दिया गया था। इसी रंजिश को लेकर आरोपियों ने राजीव की हत्या की घटना को अंजाम देने की आशंका है। उधर, मृतक राजीव इकलौता कमाने वाला था। उसके पिता छतरपाल सिंह की भी तीन वर्ष पूर्व रहस्यमय ढंग से मौत हो गई थी। मृतक की पत्नी सीमा और मां शरमो देवी का रो रोकर बुरा हाल है।
महिला की लाश मिली
नूरपुर में गांव अस्करीपुर के जंगल में बुधवार की सुबह एक महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान छुपाने के लिए चेहरा जला दिया गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार की सुबह खेतों में काम करने गए किसानों ने पुरैनी दुर्वेशपुर के रास्ते पर पंकज के खेत में एक महिला की लाश पड़ी देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन चेहरा बुरी तरह से जला होने के कारण शव की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक आर आर कठेरिया ने बताया कि लाश करीब दो दिन पुरानी लग रही है।