फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Cut women's peak at 13 places

13 स्थानों पर महिलाओं की चोटी कटीं

Wed, 09 Aug 2017 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Wed, 09 Aug 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
Cut women's peak at 13 places
अफजलगढ़ के गांव दुलीचंदपुर में कटी चोटी दिखाती युवती। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जिले में चोटी कटने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार को सात जगह पर चोटी काटने की घटनाएं हुईं हैं। अंधविश्वास कहें या नजरों का धोखा, गांव वाले अब चोटी कटने के लिए काली बिल्ली को जिम्मेदार बता रहे हैं। महिलाओं का भी कहना है कि काली बिल्ली ने सिर पर बैठकर उनकी चोटी काटी है। इन मामलों को लेकर उड़ रही अफवाहों से महिलाओं में डर का माहौल है। 
विज्ञापन


गांव गोयली निवासी फूलजहां पुत्री अनवार मंगलवार सुबह रसोई में काम कर रही थी। अचानक उसकी चोटी कट गई। किशोरी ने बताया कि रसोई में काम करते   समय अचानक उसे लगा कि किसी ने उसकी चोटी पकड़ी है। जैसे ही उसने पीछे मुड़कर देखा तो जमीन पर उसकी चोटी कटी पड़ी है।
विज्ञापन


गांव की ही सविता पत्नी दिनेश दोपहर को अपने मायके से आई थी। कमरे में सामान लगा रही थी। अचानक उसे अपने पीछे काली बिल्ली का साया दिखाई दिया। जैसे ही उसने पीछे मुड़कर देखा  उसकी कटी चोटी जमीन पर पड़ी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टी देख वह बहोश हो गई। गांव कमालपुर में साहिबा पुत्री तसलीम अहमद सोमवार रात मकान में सोई हुई थी। अचानक साहिबा के शोर मचाने पर परिजन दौड़े तो देखा उसके सिर के बाल कटे पड़े है। 

गांव बमनौली में मंगलवार सुबह नूरजहा पत्नी तसलीम खेत से पशुओं के लिए चारा की गड्डी सिर पर रखकर ला रही थी। पीछे से आकर किसी ने उसकी चोटी काट दी जिसके बाद वो बेहोश हो गई। अनीसा पत्नी अनीस अहमद घर में खाना खा रही थी। अनीसा के उसके 13 साल के बेटे शहजाद ने बताया कि काली बिल्ली ने उसकी चोटी काट दी है।

इसी गांव की जीआईसी लुहारपुरा की कक्षा 12 की छात्रा सुनीता पुत्री सेवाराम अपने घर के पास बने मंदिर के नल पर पानी पी रही थी पीछे से आकर किसी ने उसकी चोटी काट दी। प्रधान सुखबीर सिंह, समाजसेवी मौहम्मद रफीक, जय सिंह आदि ने गांव मे घूमकर महिलाओं व बच्चों को अकेले कहीं न जाने की सलाह व निडरता से रहने को कहा।

नूरपुर के गांव अब्दुल्लापुर दहाना निवासी सुलेमान उर्फ बबलू ट्रैक्टर मिस्त्री है। सैदपुर चौराहे के पास स्थित उसकी दुकान के ऊपर ही उसका मकान बना हुआ है। बबलू ने बताया कि सोमवार की रात वह पत्नी वरीसा खातून व बच्चों के साथ कमरे में सोया हुआ था।

रात करीब दस बजे अचानक उसकी पत्नी की चीख निकाल गई। चीख सुनकर उसकी आंख खुली तो देखा कि वरीसा बुरी तरह बदहवास थी और उसकी चोटी कटी थी तथा बाल घर में जगह-जगह बिखरे हुए थे। बबलू का मकान पूरी तरह से बंद है। 

जलालाबाद में कटी किशोरी की चोटी
जलालाबाद के मोहल्ला कुरैशियान निवासी शकील के घर मंगलवार की सुबह उस समय शोरशराबा मच  गया, जब बरामदे में सो रही उसकी पुत्री अलफिया (13) की चोटी कटी मिली। अलफिया 10 वर्षीय भाई आलिस के साथ चारपाई पर सोई थी।  जलालाबाद में चोटी कटने की पहली घटना घटने के बाद क्षेत्रवासियों का दिन भर शकील के घर पर आना-जाना लगा रहा। घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई। 

चोटी कटने की घटनाओं से लोगों में दहशत
धामपुर/अफजलगढ़। गांव दुलीचंदपुर में गांव की 19 वर्षीय गुलशन जहां सोमवार की रात अपनी भाभी मेहनाज के साथ सो रही थी। रात में उसकी चीखपुकार सुनकर उसके परिवार की आंख खुल गई। चारपाई के नीचे चुटिया कटी पड़ी थी। मंगलवार की दोपहर दुलीचंदपुर में ही महिला रसीदा पत्नी राशिद की सोते समय चोटी कट गई।

गांव सुआवाला में शीशपाल ने बताया कि उसकी पत्नी रेशमा देवी (40) सोमवार की रात घर में सो रही थी। रात में सोते हुए उसकी चुटिया किसी ने काट ली। चोटी कटने की घटना से महिला बेहोश होकर गिर पड़ी। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया।  


गांव रफेतपुर में 18 वर्षीय काजल की चोटी कट गई। धामपुर के गांव बंगदाद अंसार में अमरीन (18) और गांव करकौली मदन में नरेंद्र सैनी की पत्नी बृजेश सैनी की भी चोटी काट ली गई। युवती सवेरे परिवार के साथ सो रही थी। जबकि बृजेश घर में काम करते वक्त अपनी चोटी कटने का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed