{"_id":"587a6c1e4f1c1b8327baa52b","slug":"chandk-seized-illegal-weapons-factory","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदक में अवैध शस्त्रों की फैक्ट्री पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंदक में अवैध शस्त्रों की फैक्ट्री पकड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sat, 14 Jan 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडावर में पुलिस ने चंदक बिजलीघर के पीछे गन्ने के खेत में अवैध हथियारों की फैक्ट्री चलती हुई पकड़ी। पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचकर दो तमंचे, दो कारतूस, बंदूकों की नाल व हथियार बनाने के औजार बरामद किए हैं। एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
थाना प्रभारी निरीक्षक विमलेश कुमार, चंदक चौकी इंचार्ज संजीव शर्मा व दरोगा जयवीर सिंह शुक्रवार रात चंदक चौकी के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उन्हें बिजलीघर के पीछे गन्ने के खेत में आम के पेड़ के नीचे अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री की सूचना मिली। उन्होंने रात नौ बजे पुलिस बल के साथ खेत को चारों ओर से घेरकर दबिश दी और दो आरोपियों को रंगे हथियार बनाते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। ए पुलिस को मौके से 315 व 12 बोर के एक -एक तमंचे, दो कारतूस, बंदूक की दस नाल, एक अधबनी बंदूक व हथियार बनाने के औजार बरामद किए। पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम थाना नांगलसोती के गांव छिंदोक निवासी चंद्रमोहन व हरिद्वार जिले के थाना लक्सर के गांव बाकरपुर निवासी सुंदरलाल बताया। चंद्रमोहन ने फरार साथी का नाम जसराम बताया। जसराम चंद्रमोहन का चाचा और उनके गिरोह का सरगना है। थाना प्रभारी निरीक्षक विमलेश कुमार के अनुसार आरोपियों का चालान कर दिया है।
हथियार बेचकर करता है पढ़ाईः चंद्रमोहन क्षेत्र के ही एक कॉलेज में पालीटेक्निक का छात्र है। वह अपनी पढ़ाई व अन्य खर्चा हथियार बेचकर ही उठाता था। उसका चाचा जसराम हथियार बनाने में एक्सपर्ट है।