{"_id":"575718a24f1c1b761f9c6157","slug":"car-riders-attacked-the-young-soldier","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवारों ने युवक पर हमला बोला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार सवारों ने युवक पर हमला बोला
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Wed, 08 Jun 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में कार सवार दो लोगों ने सड़क पर पैदल जा रहे युवक को बुरी तरह पीटा। दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। कुछ लोगों ने बीच में घुसकर युवक को छुड़ाया। इस विवाद में कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना को लेकर काफी देर तक हंगामा होता रहा। पुलिस दोनों पक्षों के तीन लोगों को पकड़कर थाने ले गई।
गांव झलरी निवासी रजत कुमार डा. राहुल विश्नोई के नर्सिंग होम पर काम करता है। पंचवटी कालोनी निवासी राजेश कुमार मीरापुर निवासी आदिल के साथ मंगलवार की शाम करीब पौने सात बजे कार से जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शास्त्री चौक पर पैदल जा रहे रजत को हटाने के लिए राजेश ने अपनी कार का हार्न बजाया। रजत जब नहीं हटा, तो राजेश ने उस पर कार चढ़ाने की धमकी दी। दोनों पक्षों में तनातनी हो गई। दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। राजेश व आदिल ने रजत को बुरी तरह पीटा तथा उसका सिर भी जख्मी कर दिया। लोगों ने किसी तरह भागकर रजत को छुड़ाया। राजेश कुमार का कहना है कि उसके साथ मारपीट करके कार का रजत ने शीशा तोड़ा। इस घटना को लेकर हंगामा खड़ा हो गया। भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस राजेश , आदिल व रजत को पकड़कर थाने ले आई। राजेश की कार भी थाने ले गई । राजेश शहर के जाने माने चिकित्सक बागेश कुमार का भाई है। इस मामलें में शहर कोतवाली के प्रभारी सुरेंद्र पचैारी के मुताबिक दोनों पक्षो की तहरीर ले ली है। मेडिकल कराकर जो सही होगा कार्रवाई की जाएगी।