फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Calm at the color of the shrine

धर्मस्थल पर रंग डालने पर बवाल

Tue, 14 Mar 2017 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 14 Mar 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
Calm at the color of the shrine
मोहल्ला चौध्ाराना में दुल्हैंडी के दिन बवाल के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
नगीना  में दुल्हैंडी पर रंग जुलूस के दौरान हुलियारों द्वारा एक धर्मस्थल पर रंग डालने पर बवाल हो गया। नाराज एक समुदाय के लोगों ने दूसरे समुदाय की दुकानों के शटर तोड़ दिए व उनके धर्मस्थल को क्षति पहुंचाने की कोशिश भी की। 
विज्ञापन

 इस घटना को लेकर तनाव व्याप्त हो गया। इस घटना से पुलिस में हड़कंप मचा रहा। आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मस्जिद पर डाले गए रंग पर पुताई कराकर मामला शांत करा दिया। सुरक्षा के लिए केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ पीएसी व पुलिस तैनात कर दी गई है। रिपोर्ट दर्ज होने से लोगों में खलबली मची है।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर करीब एक बजे रंग जुलूस मोहल्ला चौधराना स्थित देवता मंदिर से हवन पूजन के बाद बैंड बाजों के साथ शुरू हुआ। करीब दो बजे जामा मस्जिद से पूर्व जुलूस के आयोजकों ने नमाज का समय होने के कारण जामा मस्जिद से पहले ही जुलूस को रोक लिया। इस दौरान जुलूस में शामिल होने के लिए एक हुलियारों की टोली बाजार गंज स्थित धर्मस्थल के पास पहुंच गई। वहां टोली ने रंग खेलना शुरू कर दिया। इस दौरान हुलियारों में से किसी एक ने धर्मस्थल पर रंग डाल दिया। पुलिस पिकेट द्वारा विरोध करने पर छोटे हाथी पर सवार हुलियारे आगे निकल गए। बाद में भारी पुलिस बल के साथ रंग का जुलूस जामा मस्जिद, बाजार बारादरी, विश्नोई सराय चौराहा, बाजार गंज, मझलैटा, लुहारी     सराय, मंडी मौलगंज, गांधी मूर्ति होता हुआ शाम चार बजे रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर शांतिपूर्वक संपन्न्न हो गया। शाम को धर्मस्थल के कारी अतीक अहमद, नगर के गणमान्य लोगों प्रभातचंद गुप्ता, राकेश कुमार, सभासद सिद्दीकी मुलतानी, दिग्विजय सिंह, पालिकाध्यक्ष शेख खलीलुर्रहमान की देख रेख में धर्मस्थल पर पुताई होने लगी। इस दौरान एक समुदाय के लोग धर्मस्थल से करीब 200 मीटर की दूरी पर बड़ी संख्या में एकत्र होकर धर्मस्थल पर रंग डालने का विरोध करने लगे। सूचना पर पुलिस ने नगर के गणमान्य लोगों के साथ हस्तक्षेप कर लोगों को वापस जाने के लिए कहा तो लोगों ने विरोध स्वरूप एक दुकान का शटर तोड़ दिया। एक दुकान का ताला तोड़कर लूटने की कोशिश भी की। मोहल्ला पाधान स्थित धर्मस्थल के ताले तोड़कर मूर्तियों को क्षतिग्रस्त करने की कोशिश की गई। इस दौरान हुलियारों की टोली भी लौटते समय वहां पहुंच गई। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए व पथराव हुआ। पुलिस ने लाठी फटकारकर दोनों पक्षों को खदेड़ दिया। इसी बीच इमाम उवैस अकरम ने लोगों को समझाकर घर भेजा। रात में धर्मस्थल की पुताई करा दी गई। इस घटना से तनाव व्याप्त हो  गया। इस दौरान एसपी देहात डा.धर्मवीर सिंह, एडीएम प्रशासन मदन सिंह, सीओ नगीना हरिमोहन सिंह बराबर नगर में चौकसी बरते रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार सुबह धर्मस्थल के सचिव अजीत कुमार सोनी ने दूसरे समुदाय के लोगों द्वारा धर्मस्थल का ताला तोड़कर मूर्तियों को क्षतिग्रस्त करने की कोशिश व मोहल्ला कलालान निवासी संगीता व एक अन्य ने नगीना थाना प्रभारी को तहरीर देकर मामला दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। सीओ ने बताया कि पुलिस द्वारा आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। धर्मस्थल के कारी अतीक और रंग जुलूस के आयोजक पूर्व चेयरमैन प्रभातचंद गुप्ता ने दोनों पक्षों को नगर में  शांति व्यवस्था बनाने की अपील की। हालांकि  क्षेत्र में शांति व्यवस्था के लिए पुलिसबल तैनात है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed