{"_id":"574899934f1c1b2f076916a8","slug":"byke-and-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक और नगदी लूट ले गए बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक और नगदी लूट ले गए बदमाश
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Updated Sat, 28 May 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर के हल्दौर में बाइक पर सवार चार बदमाशों ने हथियारों के बल पर दो अलग-अलग घटनाओं में दो बाइक सवार युवकों से मारपीट कर उनकी बाइक और करीब साढ़े पांच रुपये, दो मोबाइल समेत अन्य सामान लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर लूट का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव बल्दिया निवासी नीरज सिंह की ससुराल गांव बिसाठ में है। वह बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे बाइक से घर लौट रहा था। उसने बताया कि बिजनौर-नूरपुर हाईवे पर गांव बिसाठ के जंगल में पीछे से आ रही दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने उसकी बाइक को ओवरटेक कर रुकवा लिया और लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर बदमाशों ने उसे पीटा। बदमाश उससे ढाई हजार रुपये , बाइक और मोबाइल लूटकर फरार हो गए।
दूसरी घटना बालकिशनपुर चौराहे के निकट अट्टे वाले बाबा की समाधि के पास हुई। गांव अम्हेड़ा निवासी शिक्षक अनिल विश्वकर्मा बाइक से बिजनौर अपने गांव लौट रहा था। अनिल के अनुसार बृहस्पतिवार रात करीब सवा नौ बजे दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उसकी बाइक को ओवर टेक कर रुकवा लिया और मारपीट कर तीन हजार रुपये, बाइक, मोबाइल, घड़ी समेत अन्य सामान लूटकर फरार हो गए। दोनों पीड़ितों ने घटना के बाद मौके से गुजर रहे राहगीरों से मोबाइल फोन लेकर घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। पीड़ित अनिल विश्वकर्मा के अनुसार बदमाश बिजनौर की और बाइकों से फरार हो गए।
विज्ञापन
सूचना पाकर एएसपी एमएम बेग, सीओ सिटी रामानंद कुशवाहा, हल्दौर एसओ सुरेशपाल तुरंत मौके पर पहुंचे और दोनों पीड़ितों से घटना की जानकारी ली। थाना कार्यवाहक का कहना है कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।