फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   By binding materials made ??of eight hundred thousand

बंधकर बनाकर आठ लाख का माल उड़ाया

Fri, 18 Sep 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 18 Sep 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
स्योहारा में चालक और हेल्पर को बंधक बनाकर बदमाशों ने ट्रक में भरा आठ लाख रुपये से भी अधिक मूल्य का टूथपेस्ट लूट लिया। बदमाशों ने पहले तो अपना ट्रक लगाकर उनके ट्रक को रोक कर चालक और परिचालक को बंधक बनाकर सीट के नीचे बैठा दिया और उसके बाद ट्रक को चलाकर स्योहारा मुरादाबाद मार्ग पर लाकर एक ढाबे के पास ट्रक से टूथपेस्ट के कारटून दूसरे ट्रक में भर कर ले गए।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची एसओजी की टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
बृहस्पतिवार सुबह स्योहारा पुलिस को सूचना मिली की एक ट्रक के चालक और हेल्पर को बंधक बनाकर लूट लिया गया है। चालक और हेल्पर मय ट्रक के स्योहारा धामपुर मार्ग पर ढाबे के पास हैं। पुलिस ने चालक और हेल्पर को बंधन मुक्त कराया। ट्रक चालक गुरमीत सिंह ने बताया कि कि वह हेल्पर सरोज मिश्रा के साथ हिमाचल प्रदेश के बिड्डा से एक दस टायरा ट्रक में कोलगेट टूथपेस्ट की 800 पेटियां भर कर चले थे।
विज्ञापन


 बृहस्पतिवार की सुबह जब वह बिजनौर से 13 किलोमीटर दूर आये थे जब एक मोड़ पर पीछे से आ रहे एक दस टायरा ट्रक ने आगे आकर रास्ता रोक दिया। उस ट्रक में आठ बदमाश सवार थे। इनमें से दो ने उसे और हेल्पर सरोज को बंधक बनाकर ट्रक की सीट के नीचे बैठा दिया। और ट्रक उनमें से एक बदमाश चलाने लगा। सुबह साढ़े पांच बजे के करीब बदमाश उन्हें छोड़कर अपना ट्रक लेकर चले गये।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने राहगीरों की मदद से पुलिस को सूचना दी। एसओजी की टीम मौके पर पहुंची और चालक और और परिचालक को लेकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। थानाध्यक्ष सतीश यादव का कहना है कि बदमाश चार सौ पेटी टूथपेस्ट दूसरे ट्रक में भरकर ले गये हैं।  



स्योहारा। जिस जगह बदमाशो ने टूथपेस्ट के कारटून ट्रक में से उतार कर दूसरे ट्रक में भरे हैं। सात माह पहले इसी स्थान पर कुछ बदमाशों ने ट्रक लगाकर एक अन्य ट्रक को लूट लिया था। उस ट्रक में टायर भरे थे। इससे पूर्व एक लोहे की सरिया लदा ट्रक तथा एक अन्य ट्रक इसी घटना स्थल के आधा किलो मीटर में से ही इसी प्रकार ट्रक द्वारा ट्रक लूट का शिकार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed