फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Businessman caught silver

कारोबारी से पकड़ी चांदी

Fri, 13 Jan 2017 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 13 Jan 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद में चुनाव आचार संहिता लगने के साथ ही प्रशासनिक मशीनरियां सक्रिय हो गई हैं। विशेष चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने मेरठ के एक कारोबारी से करीब 11.5 किलोग्राम चांदी और किरतपुर के एक डॉक्टर से 2.5 लाख रुपये की नगदी बरामद की है। पुलिस पूछताछ के दौरान दोनों स्पष्ट रूप से कुछ नहीं बता पाए। पुलिस ने नगदी को जमा करा दिया है।  
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह नजीबाबाद-बिजनौर मार्ग पर वाहनों की चेकिंग चल रही थी। इस दौरान करीब दस बजे एसडीएम वीके सिंह और सीओ रामानंद कुशवाहा भी पहुंच गए। थाना प्रभारी तेजेंद्र यादव ने नजीबाबाद-बिजनौर मार्ग पर जमालदी तिराहे के निकट वाहन चेकिंग के दौरान न्यू परतापुर मेरठ के कारोबारी सुनील गोयल से 11 किलो, 400 ग्राम चांदी बरामद की। मेरठ का कारोबारी मेरठ से कोटद्वार जा रहा था। चेकिंग के दौरान ही किरतपुर के एक चिकित्सक डॉ.दीपक से ढाई लाख रुपये की नगदी बरामद की गई। पूछताछ में पुलिस को दोनों कुछ भी  नहीं बता पाए। थाना प्रभारी ने बताया कि चांदी और नगदी कब्जे में लेकर एडीएम को रिपोर्ट भेज दी गई है। पूरे मामले की छानबीन के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। वहीं हल्दौर म्ें पुलिस ने बृहस्पतिवार की शाम झालू तिराहे पर चेकिंग के दौरान कार को रोका। पुलिस ने कार में रखे बैग से एक लाख 86 हजार रुपये बरामद किए। कार मालिक ने अपना नाम लुधियाना निवासी विकास गुप्ता बताया। पुलिस के अनुसार विकास गुप्ता लुधिायान से उत्तराखंड जा रहे थे। उनके पास मिले रुपये के बारे में अभी तक कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला है। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय गर्ग के मुताबिक गाड़ी से मिले नोटों के बारे में पता किया जा रहा है। मंडावली में भी पुलिस ने एक कार से 1.04 लाख रुपये की नगदी बरामद की। कार में सवार फरीदाबाद निवासी कृष्ण गोपाल ने पुलिस को बताया कि वे परिवार सहित हरिद्वार से चांदपुर जा रहे थे। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed