फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Burying in Noorpur to stop soil-laden Buggy... in bijnor

निकाह कराने को कहा तो कर दी हत्या

Wed, 18 Oct 2017 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Wed, 18 Oct 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
Burying in Noorpur to stop soil-laden Buggy... in bijnor
दो पक्षों में हुए विवाद हुई नौशाद की हत्या के बाद पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
किरतपुर में गांव भनेड़ा में युवक-युवती के निकाह की बातचीत के दौरान दोनों पक्षों में विवाद हो गया। युवक के पिता ने अपने पांच बेटों सहित युवती के रिश्ते के भाई की छुरियों से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस में सभी छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सभी आरोपी फरार हैं। 
विज्ञापन


ग्राम भनेड़ा निवासी जहूर की पुत्री का रिश्ता गांव के ही मकसूद के पुत्र रिजवान के साथ दो साल पहले तय किया गया था। इस रिश्ते को दोनों परिवारों ने आपसी रजामंदी से तय किया था। जहूर अब रिजवान से उसकी पुत्री के साथ जल्दी निकाह करने के लिए कह रहा था, लेकिन रिजवान व उसके परिजन इस रिश्ते से सहमत नहीं थे। इसको लेकर दोनों पक्षों में कई बार बात हो चुकी थी।
विज्ञापन


बुधवार सुबह नौ बजे दोनों पक्ष इस मामले में बात करने के लिए जहूर के घर बैठे थे। बातचीत के दौरान मकसूद पक्ष ने निकाह करने से साफ इंकार कर दिया। इस बात पर दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। विवाद बढ़ने पर मकसूद ने अपने पांच बेटों के साथ मिलकर जहूर पक्ष पर हमला बोल दिया। जहूर पक्ष के मो. नौशाद को छुरियों से गोद दिया। उसपर कई वार किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। घरवाले मोहम्मद नौशाद को सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नौशाद के पिता उस्मान ने मकसूद व उसके पांच पुत्र रिजवान, जावेद, इमरान, इरफान व हिफजान के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने नौशाद के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार के अनुसार दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार भी हैं। मरने वाला युवती का रिश्ते का भाई था। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed