{"_id":"585ac8a04f1c1b774fe3ac9b","slug":"brother-in-law-was-killed-by","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवर ने ही किया था भाभी का कत्ल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देवर ने ही किया था भाभी का कत्ल
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Wed, 21 Dec 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर में नूरपुर क्षेत्र में तीन दिन पहले देवर ने ही अपनी भाभी की हत्या कर रिश्तों को कलंकित किया। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि भाई की हत्या का बदला लेने के लिए ही उसने वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी अजय साहनी के मुताबिक 18 दिसंबर को पुलिस ने राम गंगा नहर की पटरी पर दौलतपुर बिल्लौच व रेहटा बिल्लौच पुल पर झाड़ियों से एक महिला का शव बरामद किया था। महिला की पहचान शिवाला कला थाने के गांव नजरपुर मडैया बिल्लौच निवासी आदित्य मलिक ने अपनी मां बबीता (43) के रूप में की थी। पुलिस ने इस मामले की गहनता से छानबीन की। पुलिस ने महिला के देवर नरेश मलिक को दबोचकर बबीता मर्डर का खुलासा कर दिया है। नरेश ने पुलिस को बताया कि बबीता ने अपने पति लाखन सिंह का वर्ष 2014 में अपने प्रेमी इरशाद के साथ मिलकर मर्डर किया था। बबीता पति के मर्डर में 10 दिसंबर को जमानत पर मुरादाबाद जेल से बाहर आई थी। जेल से बाहर आते ही अपने प्रेमी इरशाद के साथ रहने लगी। पति के पूरे परिवार को मारने की धमकी दे रही थी। नरेश बबीता की हत्या करने की फिराक में लगा था। नरेश बबीता को कार से राजस्थान के वनस्थली में रह रही बेटी व गाजियाबाद में पढ़ रहे बेटे आदित्य मलिक से मिलवा कार से लौट रहा था। नहर के पास आते ही नरेश ने बबीता के शाल से उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन