फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Brother, brother's murderer turned out

भाई ही निकला भाई का कातिल

Sun, 20 Dec 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 20 Dec 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
Brother, brother's murderer turned out
चांदपुर। साढ़े तीन माह पूर्व बास्टा क्षेत्र के गांव बाजिदपुर में नरेंद्र का मर्डर मृतक के दो भाइयों ने जमीन को लेकर भतीजे के साथ मिलकर किया था।
विज्ञापन


पुलिस ने एक भाई और एक भतीजे को दबोचकर मर्डर का खुलासा कर दिया है। फरार एक आरोपी की पुलिस तलाश में जुटी है। हत्या का शक उन पर न जाए इसलिए फर्जी तरीके से चार लोगों को हत्या में नामजद किया गया था।

पुलिस के मुताबिक आठ सितंबर की शाम बास्टा क्षेत्र के गांव बाजिदपुर निवासी नरेंद्र उर्फ गुड्डू बाइक से बास्टा से गांव जा रहा थे।

गांव हलुपुरा के पास कुछ लोगों ने नरेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक के भाई सुरेंद्र ने गांव के ही प्रीतम, चमन, अनिल शर्मा तथा गांव संसारपुर निवासी महेंद्र उर्फ खचेड़ू के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


पुलिस जांच में मृतक के भाई और भतीजा ही कातिल निकल कर आए। कोतवाली निरीक्षक आरआर कठेरिया के मुताबिक नरेंद्र के पास दस बीघा जमीन थी। नरेंद्र ने संतान की चाहत में एक दूसरी बिरादरी की चार बच्चों की मां से संबंध बना लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरेंद्र को जब इस बात का पता चला तो उसने जमीन को बचाने के लिए अपने भतीजे पवन तथा भाई गुलाब के साथ मिलकर नरेंद्र की हत्या की योजना बनाई।

घटना के रोज गांव बटौला के जंगल में नरेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। फर्जी गवाह के साथ हत्या में दूसरे लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी, ताकि उन पर शक न जाए। पुलिस ने गहराई से इस मर्डर की जांच की तो असली कातिल पुलिस के सामने आए।


पुलिस ने सुरेंद्र तथा पवन को गिरफ्तार करके हत्याकांड का पर्दाफाश किया। जबकि उसका भाई गुलाब अभी फरार है। पुलिस ने सुरेंद्र के पास से हत्या में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा तथा दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed