फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bogey on motorcycle collision

बाइकों की भिड़ंत पर बखेड़ा

Thu, 26 Jan 2017 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Thu, 26 Jan 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
नगीना में नगीना-बढ़ापुर मार्ग स्थित गांव नंदपुर में दो बाइक सवारों की टक्कर के बाद विवाद हो गया। एक पक्ष के घायल युवक द्वारा अपने समर्थकों के बुलाने पर बखेड़ा हो गया। ग्रामीणों व बाइक सवार के समर्थकों में जमकर लाठी डंडे चले। संघर्ष में दोनों पक्षों की ओर सेएक युवती समेत नौ लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने नगीना-बढ़ापुर मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवा दिया। पुलिस प्रशासन ने एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात की है।
विज्ञापन

नगीना के मोहल्ला चौधराना निवासी अकील अहमद फेरी लगाता है। बुधवार की सुबह वह बाइक से करीब 9.30 बजे बढ़ापुर की ओर जा रहा था। गांव नंदपुर में बढ़ापुर की ओर से आ रही एक बाइक से टक्कर हो गई, अकील के चेहरे पर चोट आई, सामान बिखर गया। दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर अकील के भाई कफील, मुहम्मद उवैस और समर्थक साजिद व अन्य साथी मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि ग्रामीणों पर अकील के भाइयों व समर्थकों ने लाठी डंडों से हमला बोल दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। हमले में टीकम, अरुण कुमार, राकेश कुमार, बेबी और लोकेंद्र घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का उपचार नगीना सीएचसी पर कराया। घायल अकील, कफील व मोहम्मद उवैस एवं दूसरे पक्ष के लोकेंद्र व बेबी को बिजनौर रेफर किया गया है। इस घटना के विरोध में जाम लगा दिया गया। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी राजेंद्र नागर व एसआई विजय कुमार मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाबुझाकर जाम खुलवा दिया। उधर, सीओ हरिमोहन सिंह ने मामला संज्ञान में लेते हुए बताया कि तहरीर मिलने पर दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन

उधर, रेहड़ में पेट्रोल पंप के निकट हाईवे पर बने गड्ढों में दो मोटरसाइकिलें अनियंत्रित होकर गिरने से छह लोग घायल हो गए। मानियवाला निवासी हबीब, हसीब, हनीफ, इंशा, याकूब और भज्जावाला निवासी हनीफ किसी शादी समारोह में शामिल होने गए थे। वह सभी लोग बाइक से वापस मानियावाला आ रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रेहड़ पेट्रोल पंप से सतीमठ के पास हो रहे गड्ढों में दोनों मोटरसाइकिलें गिर गई। हादसे में सभी बाइक सवार घायल हो गए। घायलों को गंभीर हालत में पीएचसी में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed