फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Blood-soaked corpse found on railway track

रेलवे ट्रैक पर मिली खून से लथपथ लाश

Wed, 23 Sep 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर Updated Wed, 23 Sep 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
Blood-soaked corpse found on railway track
बिजनौर। गांव पेदा के निकट मंगलवार को रेलवे लाइन के पास एक भाई का शव व दूसरा घायल अवस्था में मिलने सनसनी फैल गई। दोनों भाई पर हमला हुआ या वह ट्रेन से गिरे यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस इसकी जांच में जुटी है।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह गांव पेदा के निकट रेलवे लाइन के पास एक युवक का शव और दूसरा बेहोशी की हालत में  पड़ा मिला। दोनों खून में लथपथ थे। लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक के शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


घायल को ग्रामीणों की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस घटना की जांच में जुट गई। बाद में दोनों युवकों की पहचान हल्दौर थाने के गांव चांदानगली मोहनपुर निवासी गंभीर के 35 साल के पुत्र मलखान और 31 साल के पुत्र सोनू के रूप में हुई। सोनू की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मलखान को जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस के मुताबिक मलखान और सोनू पिछले तीन साल से गांव आदमुपर में  परिजनों के साथ किराए के मकान में रहते थे। मलखान विवाहित था जबकि सोनू की शादी नहीं हुई है।

दोनों भाइयो के साथ मलखान की पत्नी राधा, विवाहित बहिन विनीता और मां सविता भी रहती है। दोनों भाइयों के पास से पुलिस को एक बैग भी मिला है। बैग में लैदर व ऊन के दस्तानों के अलावा एक छुरी, दो रिंच , दो बैटरी लोहे की रॉड का सब्बल, दो पानी की बोतल, एक छीनी व अन्य सामान मिला है। यह सामान चोरी की घटनाओं का अंजाम देने में इस्तेमाल होता है।

पुलिस मान रही है कि दोनों भाई आपराधिक प्रवृति के थे। रात में ट्रेन से गिरकर एक भाई सोनू की  मौत हो गई व दूसरा घायल हो गया। सोनू के सिर व मलखान के सिर के साथ बाए हाथ में चोट है। उसकी बाए हाथ की अंगुली भी कटी मिली है।

पड़ोसियों के मुताबिक दोनों भाई शाम को घर से निकलते थे ओर सुबह को आते थे। दोनों भाई क्या  करते है? कहां जाते है ये किसी को मालूम नही हैं। परिजनों के मुताबिक दोनों भाई सोमवार की शाम घर से निकले थे। फिर घर नहीं आए। शहर कोतवाल अजय गौतम के मुताबिक प्रथम दृष्ट्यता जांच में दोनों भाइयों का ट्रेन से गिरना लग रहा है। पुलिस जांच पड़ताल में लगी है।


पांच मुकदमे दर्ज हैं मलखान पर
पुलिस के मुताबिक गांव पेदा के पास रेलवे लाइन के पार घायल अवस्था में पडे मिले गांव चांदानगली मोहनपुर के मलखान के खिलाफ हल्दौर थाने में गुडा एक्ट, धोखाधडी समेत पांच मुकदमे दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed