फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   blackmail and rape

ब्लैकमेल कर किशोरी से रेप

Sat, 23 Jul 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला बिजनौर
अमर उजाला बिजनौर Updated Sat, 23 Jul 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
blackmail and rape
किशोरी से रेप। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के रेहड क्षेत्र में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एक युवक गांव की महिला के सहयोग से किशोरी की छह माह तक अस्मत लूटता रहा। किशोरी की वीडियो वायरल होने से मामले का खुलासा हुआ।
विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति पुलिस  को दी तहरीर में बताया कि छह माह पहले वह अपना मकान बना रहा था। मकान टूटने  की वजह से वह गांव में दूसरे के मकान पर रहने लगा। मकान के बगल में ही एक  महिला रहती थी। आरोप है कि उस महिला के पास गांव के कुछ युवकों का आना जाना  लगा रहा था। इस दौरान मौका पाकर आरोपी महिला ने उसकी नाबालिग बेटी को भी  बुलाना शुरू कर दिया। आरोपी महिला के घर पर आने वाले एक युवक ने उसकी 
विज्ञापन


नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। युवक ने दुष्कर्म की वीडियो क्लीपिंग  भी बना ली। आरोपी क्लीपिंग वायरल करने की धमकी देकर छह माह तक उसके साथ  दुराचार करता रहा। किशोरी भी आरोपी महिला व युवक की इस हरकत का लोक लाज की  वजह से विरोध नहीं कर सकी। आरोपी आए दिन किशोरी को धमकी देकर घर पर बुलाने  लगे। अचानक दो दिन पहले किशोरी की वीडियो क्लीपिंग वायरल होने से गांव में  तनाव हो गया। किशोरी के परिजनों व बिरादरी आरोपी के घर लाठी-डंडे लेकर चढ़  गए। महिला सहित आरोपी गांव से फरार हो गए। पीड़ित पक्ष ने महिला समेत आरोपी  युवक के खिलाफ किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, एसओ पीसी शर्मा का कहना है कि घटना की जांच चल रही है। आरोपियों के  खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed