{"_id":"5d150f888ebc3e3c9d00eb0d","slug":"bikers-looted-the-couple-and-the-doctor","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकर्स ने दंपती और चिकित्सक को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बाइकर्स ने दंपती और चिकित्सक को लूटा
Fri, 28 Jun 2019 12:18 AM IST
NAVEEN GUPTA
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर
Published by: NAVEEN GUPTA
Updated Fri, 28 Jun 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
demo
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के कोतवाली देहात के गांव जलालपुर और महेश्वरी जट के बीच बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर बाइक सवार दंपती से पांच हजार रुपये, सोने की चेन, सोने के कुंडल लूट लिए। जबकि दूसरी घटना में एक प्राइवेट पशु चिकित्सक के कनपटी पर तमंचा रख कर 4200 रुपये लूटकर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश में कांबिंग की लेकिन, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा।
थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव जलालपुर सुल्तान निवासी विकास कुमार पत्नी प्रतिभा व पुत्र यश कुमार के साथ बृहस्पतिवार शाम बाइक से गांव कृत्तोनंगली उफ़ॱर पैहरूवाला जा रहा था। जैसे ही वह गांव और माहेश्वरी जट के बीच पहुंचा तो नहर के पुल के पास पीछे से बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक करके रोक लिया। दंपती को तमंचे से आतंकित करते हुए उनकी बाइक की चाबी निकाल ली और मोबाइल फोन छीन कर फेंक दिया। बदमाशों ने विकास से पांच हजार रुपये, प्रतिभा से सोने की चेन और कानों के कुंडल लूट कर फरार हो गए। वहीं, क्षेत्र के गांव मानपुर निवासी राजेंद्र कुमार प्राइवेट पशु चिकित्सक है। वह बाइक से गांव मारकपुर-मानपुर के बीच में पहुंचा, तो बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर उसकी बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया। बाइक की चाबी और मोबाइल छीन कर जंगल में फेंक दिया। तमंचे के बल पर बदमाशों ने उससे 4200 रुपये लूट लिए। पीड़ितों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश की। घटना की तहरीर थाने में दे दी गई है।
नांगल व बिजनौर में एक ही गैंग ने की लूट
बिजनौर/नजीबाबाद। नांगल सोती क्षेत्र और बिजनौर में दंपती के साथ लूट में एक ही गैंग का हाथ रहा है। पुलिस की टीम गैंग का सुराग लगाने में जुटी है। यह गैंग केवल दंपती को ही निशाना बना रहा है। उधर, नांगल थाना पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। बुुधवार की रात नांगल थाना क्षेत्र में गांव जालपुर के निकट मायापुरी निवासी निकुल अपनी पत्नी रूपा के साथ बाइक से जलालाबाद के पास भात की रस्म पूरी करके लौट रहे थे। गांव जालपुर के पास पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे से डरा धमका कर दंपती को रोक लिया और ईख के खेत में ले गए। बदमाशों ने रूपा के कान के कुंडल, 300 रुपये लूट लिए। निकुल के हाथ पांव बांधने की कोशिश की जबकि उसकी पत्नी वहां से भाग खड़ी हुई। लूट की घटना से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बदमाशों की तलाश की, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। बदमाशों ने 20 जून की रात बिजनौर से शादी समारोह में भाग लेकर बाइक से जा रहे गांव बाखरपुर निवासी कुलवीर व उसकी पत्नी से नौ हजार रुपये व कानों के कुंडल लूट लिए थे। पुलिस बदमाशों की तलाश में लगी पर कोई पता नहीं चला। पुलिस मान रही है कि दोनों ही घटनाओं में एक ही गैंग का हाथ रहा है। दोनों घटना नांगल थाना क्षेत्र से जुड़ी है। एसपी सिटी लक्ष्मी निवास के मुताबिक दोनों घटनाओं में एक ही गैंग का हाथ लग रहा है। पुलिस की टीम गैंग की तलाश में जुटी है। उधर, नांगल थानाध्यक्ष वली मोहम्मद ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए एसओजी सहित पुलिस टीम लगाई गई है। पुलिस ने जालपुर और हरचंदपुर के दो युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।