फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   attack by rod

रॉड से हमला कर लूटने का प्रयास

Thu, 02 Jun 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Updated Thu, 02 Jun 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
attack by rod
घायल व्यापारी सुरेंद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में शुगर मिल रोड पर बुधवार रात पेट्रोल पंप के पास पांच युवकों ने दुकान बंद कर बेटे के साथ बाइक पर जा रहे एक व्यापारी पर रॉड से हमला करके उन्हें लूटने का प्रयास किया।
विज्ञापन


बदमाशों के हमला करते हुए दोनों किसी तरह उनसे बचकर निकल गए। लेकिन दहशत में कोतवाली के पास व्यापारी बेसुध होकर गिर गया। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।  
विज्ञापन


बिजनौर के मोहल्ला नई बस्ती निवासी सुरेंद्र सिंह की शुगर मिल के पास चंदन प्लाजा में रेडीमेड कपड़ों की  दुकान है। बृहस्पतिवार रात सुरेंद्र सिंह दुकान बंद करके अपने पुत्र गगनदीप के साथ बाइक से घर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रास्ते में पेट्रोल पंप के पास पांच बदमाशों ने सुरेंद्र सिंह पर रॉड से हमला कर दिया। बदमाशों से बचकर वह निकल तो गए। लेकिन शहर कोतवाली के पास व्यापारी बेसुध होकर गिर गया। बाद में पुलिस को सूचना दी गई । पुलिस मौके पर पहुंची। 

सुरेंद्र सिंह को एक निजी नर्सिंग होम में दाखिल कराया गया। इलाके के लोगों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को बताया कि शुगर मिल रोड पर पेट्रोल पंप की आड़ में छिपे बदमाश व्यापारियों पर हमला करते हैं। यहां शराब का अड्डा बना रखा है। उन्होंने ट्रकों को हटवाने की मांग की।  


बृहस्पतिवार को पुलिस ने पैट्रोल पंप के पास खडे़ ट्रकों को हटवा दिया और भविष्य में ट्रकों को वहां खड़ा नहीं करने की चेतावनी दी। ट्रक चालकों में इसे लेकर बेचैनी रही। शहर कोतवाली के एसएसआई सुरेंद्र पचौरी के मुताबिक ट्रकों को अब यहां खड़ा नहीं होने दिया जाएगा। वहां शराब पीने वालों को भी कड़ा सबक सिखाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed