फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Arun colleagues had murdered

साथियों ने की थी अरुण की हत्या, दो साथी दबोच कर किया खुलासा

Mon, 10 Oct 2016 04:33 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
अमर उजाला/ब्यूरो Updated Mon, 10 Oct 2016 04:33 PM IST
विज्ञापन
Arun colleagues had murdered
पुलिस की गिरफ्त में अरुण के हत्यारोपी हिमांशु और दीपक। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में दस दिन पहले गांव जमालपुर पठानी के अरुण का मर्डर उसके दो साथियों ने एक साथी की पत्नी पर बुरी नजर रखने के कारण किया था। पुलिस ने दो साथियों को दबोचकर मर्डर का खुलासा कर दिया है। दोनों का चालान कर दिया गया र्है। 
विज्ञापन


शहर कोतवाल ऋषिराम कठेरिया के मुताबिक क्षेत्र के गांव जमालपठानी निवासी मामराज के 25 साल के पुत्र अरुण का  शव 29 सितंबर को गांव कंभौर के जंगल में मिला था। उसके गर्दन के पास धारदार हथियार का निशान भी था। मामराज सिंह ने इस घटना में अपने गांव के ही देवेंद्र व उसके पुत्र रचित व गांव हमीदपुर निवासी हिमांशु के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।  पुलिस केस के खुलासे में जुट गई। 
विज्ञापन

शहर कोतवाल ने बताया कि पकड़े जाने पर हिमांशु व दीपक ने पुलिस को बताया कि अरुण दीपक की पत्नी पर बुरी नजर रखता   था।  दीपक ने हिमांशु के साथ मिलकर अरुण की हत्या की साजिश रची। 26 सितंबर को दोनों बाइक से अरुण के साथ बिजनौर आए। अरुण को दोनों कंभौर गांव के जंगल में ले गए। जंगल में शराब  पी।  बेहोश होने पर अरुण की पाठल से हमला करके हत्या कर दी। पुलिस ने हिमांशु व दीपक  का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed