{"_id":"5852e5234f1c1bd209649694","slug":"another-arrest-in-the-murder-of-imran","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमरान हत्याकांड में एक और गिरफ्तारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इमरान हत्याकांड में एक और गिरफ्तारी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Dec 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर के नजीबाबाद में राशन डीलर हत्याकांड में पुलिस ने नामजद एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। राशन डीलर इमरान अली की हत्या में नामजद गांव कनकपुर निवासी सुहेल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है
। सुहेल सहित तीन भाई राशन डीलर हत्याकांड में नामजद हैं। उसका एक भाई शाहनवाज पहले ही जेल में है। राशन डीलर इमरान की हत्या से लगभग डेढ़ माह पूर्व उस पर गोली बरसाकर हमला हुआ था। इमरान हत्याकांड में पत्नी रूबीया अली की ओर से अपनी सास सायरा सहित 10 नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया गया है। इनमें फरार चल रहा जब्बार भी शामिल है। पुलिस अब तक राशन डीलर इमरान की मां सायरा सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। सीओ रामानंद ने बताया कि आरोपियों के ठिकानों को तलाशा जा रहा है। इसमें सख्त कार्रवाई होगी।
उन्होंने कहा कि इमरान हत्याकांड के किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।