फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Andhra Pradesh Police raid in Haldaur

आंध्रप्रदेश पुलिस की हल्दौर में छापेमारी

Fri, 06 Apr 2018 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 06 Apr 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
Andhra Pradesh Police raid in Haldaur
सराफा की दुकान पर छापेमारी करती आंध्रप्रदेश की पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
हल्दौर में आंध्रप्रदेश पुलिस ने ट्रेन में हुई चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा करने व आरोपियों की धरपकड़ के लिए नगर के कई सराफ व्यापारियों के प्रतिष्ठानों व घरों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। पुलिस पहले पकड़े गए स्थानीय एक आरोपी जनप्रतिनिधि की निशानदेही पर एक सराफ व्यापारी को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई।  
विज्ञापन

स्थानीय पुलिस के अनुसार आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा में कुछ दिन पूर्व ट्रेन में चोर आभूषण, नकदी समेत बेशुमार कीमती सामान चुरा कर फरार हो गए थे। आंध्र प्रदेश पुलिस ने इस मामले में कुछ दिन पूर्व स्थानीय एक आरोपी जनप्रतिनिधि को आंध्रप्रदेश से पकड़ा था। आंध्रप्रदेश पुलिस इस मामले में लिप्त अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए कई दिनों से बिजनौर में डेरा डाले हुए थी। आंध्रप्रदेश पुलिस ने क्राइम ब्रांच बिजनौर व स्थानीय थाना पुलिस के सहयोग से उक्त आरोपी जनप्रतिनिधि की निशानदेही पर बृहस्पतिवार की दोपहर करीब बारह बजे नगर के कई सराफ के प्रतिष्ठानों व घरों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। पुलिस की इस छापेमारी से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। आंध्रप्रदेश के थाना विजयवाड़ा के प्रभारी निरीक्षक यू बंजारू राजू ने इस मामले में एक सराफा व्यापारी को पूछताछ के लिए पकड़ा और अपने साथ ले गए। स्थानीय थाना प्रभारी निरीक्षक शिशुपाल शर्मा ने नगर में आंध्र   प्रदेश की पुलिस की छापेमारी  करने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed