{"_id":"5820ca234f1c1bf47eb384ff","slug":"amethi-killing-of-kidnapped-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी से अगवा करके छात्र की हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अमेठी से अगवा करके छात्र की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Tue, 08 Nov 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में अमेठी से एक इंजीनियरिंग कॉलेज के बीटेक के छात्र को अगवा कर उसकी हत्या कर दी गई। नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर दो दिन पहले मिला शव इसी छात्र का था। अपहरण करने की बात छात्र ने स्वयं ही फोन पर परिजनों को बताई थी। युवक की हत्या के कारण अभी तक सामने नहीं आए हैं। पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया। युवक के सिर और चेहरे पर गहरी चोटें आई हैं।
बता दें कि पांच नवंबर की रात रेलवे पुलिस ने नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर एक युवक का शव बरामद किया था। उसके पास से मिले मोबाइल के आधार पर शव की शिनाख्त की। पुलिस के मुताबिक शव की शिनाख्त आजमगढ़ जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के गांव आराजी खलंगा निवासी राजमंगल मौर्य के 20 वर्षीय पुत्र संजय मौर्य के रूप में हुई। उसके सिर और चेहरे पर गहरी चोटों के निशान हैं। परिजनों ने पुलिस को बताया कि संजय मौर्य राजर्षि रणंजय सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी एंड मैनेजमेंट अमेठी में बीटेक का छात्र था। इस कॉलेज से यह छात्र एक नवंबर से गायब था।
कुछ दोस्तों ने संजय के परिजनों को दो नवंबर को कॉल करके उसके लापता होने के बारे में बताया था। परिजनों ने संजय की कई जगह तलाश की। रिश्तेदारी में भी उसे ढूंढा पर उसका कोई पता नहीं चला। संजय के भाई प्रदीप कुमार मौर्य ने चार नवंबर को अमेठी जिले के थाना मुंशीगंज में अपहरण की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। परिजनों के मुताबिक संजय ने पांच नवंबर को खुद कॉल करके अपने अपहरण होने की बात बताई थी।
विज्ञापन
कहा था कि उसे अपहरण करके हरिद्वार के पास कमरे में रखा गया है। पांच नवंबर की रात पुलिस ने नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर शव मिलने के बारे में उसके परिजनों को अवगत कराया। इसके बाद परिजन सोमवार को पहुंचे और शव के पोस्टमार्टम के बाद आजमगढ़ लेकर लौट गए।
वहीं संजय के भाई प्रदीप कुमार मौर्य के मुताबिक हास्टल में रहने वाले छात्र के दोस्तों ने उन्हें बताया कि घटना के दिन सुबह करीब नौ बजे संजय कॉलेज जा रहा था, तभी किसी ने उसे मिलने के लिए अपने पास बुलाया। संजय यही कहकर गया था कि वह किसी से मिलने जा रहा है। हालांकि इसके बाद नहीं लौटा। रेलवे पुलिस फिलहाल इतना ही कह रही है कि परिजनों से हुई बातचीत के आधार पर अगवा कर हत्या करने की स्थिति सामने आ रही है। इसके कारणों को जानने के लिए परिजनों के साथ ही अमेठी में कालेज से जुड़े लोगों से संपर्क किया जा रहा है।