फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Afzalgarh Inspector Remove

अफजलगढ़ इंस्पेक्टर हटाए

Thu, 11 May 2017 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 11 May 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर के एसपी अजय साहनी बैआईजी बरेली के जवाब मांगने के बाद कफुट पर आ गए हैं। उन्होंने अफजलगढ़ थाने में राजकुमार शर्मा को फिर से प्रभारी निरीक्षक बनाने का आदेश बदल दिया है।
विज्ञापन


 एसपी ने राजकुमार शर्मा को तैनाती के चंद घंटों के भीतर ही लाइन हाजिर कर दिया है। स्योहारा के एसओ को भी हटा दिया है। इसके अलावा कई थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। 
विज्ञापन


डीआईजी मुरादाबाद ओंकार सिंह ने दस दिन पहले अफजलगढ़ थाने के प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा को विधानसभा चुनाव के दौरान क्षेत्र में नहर के पास एक अज्ञात शव मिलने के मामले में देर से रिपोर्ट दर्ज करने पर सस्पेंड कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी अमरोहा की जांच रिपेार्ट मिलने के बाद डीआईजी ने यह कार्रवाई की थी।  अफजलगढ़ थाने में किसी की तैनाती नहीं की गई थी। राजकुमार शर्मा अफजलगढ़ थाने में फिर से तैनाती के लिए गोटियां बिछाने में जुटे थे। उन्हें इसमें कामयाबी भी मिल गई।

सोमवार की शाम एसपी ने राजकुंमार शर्मा को फिर से अफजलगढ़ थाने का प्रभारी निरीक्षक बना दिया। यह तैनाती पुलिस महकमे में चर्चा का विषय बन गई । पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इसका पता आईजी बरेली विजय प्रकाश को चला तो उन्होंने नाराजगी जताते हुए एसपी से राजकुमार शर्मा की फिर से पोस्टिंग के आधार का जवाब मांग लिया। 

इसके बाद बैकफुट पर आए एसपी ने राजकुमार शर्मा को तैनाती के 24 घंटे बाद ही लाइन हाजिर कर दिया था। अब नांगल थाने के प्रभारी निरीक्षक फतेह सिंह को अफजलगढ थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। उधर, आईजी के खासमखास माने जाने वाले नूरपुर के प्रभारी निरीक्षक कृष्णमुरारी दोहरे के पर कतर दिए गए हैं। 

उन्हें जिले के सबसे छोटे थानों में शुमार नांगल थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। सूत्रों के मुताबिक, आईजी के कहने पर ही पिछले दिनों कृष्ण मुरारी की नूरपुर थाने में ताजपोशी की गई थी। हीमपुर दीपा के प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुमार को नूरपुर थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।

दो दिन पहले मंडावर के प्रभारी निरीक्षक बनाए गए अरविंद शर्मा को हीमुपर दीपा थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया र्है। उधर, मंडावर थाने में दोबारा पोस्टिंग होने पर अरविंद शर्मा को हटाया गया हैं। स्योहारा के एसओ शिशुपाल शर्मा को हटाकर शहर कोतवाली का एसएसआई बनाया गया है। 


शहर कोतवाली के एसएसआई धर्मपाल सिंह को स्योहारा का एसओ बनाया गया है। क्राइम ब्रांच की इन्वेस्टिगेशन विंग में तैनात अखत्यार अहमद अंसारी को मंडावर थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया है। इस संबंध में एसपी अजय साहनी का कहना है कि कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed