फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A young man was murdered in Bijnor and his body was found in garden with love letter

Murder: बाग में मिली युवक की लाश, गले पर चोट के गहरे निशान, जेब से मिला प्रेम पत्र, पढ़कर पुलिस हैरान

Mon, 12 Feb 2024 10:58 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 12 Feb 2024 10:58 PM IST
सार

Murder in Bijnor : बिजनौर में एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मृतक के गले पर चोट के गहरे निशान मिले हैं। उसकी जेब से एक प्रेम पत्र भी मिला है, जिसे पढ़कर पुलिस भी हैरान रह गई।

विज्ञापन
A young man was murdered in Bijnor and his body was found in garden with love letter
बिजनौर पुलिस जांच करती। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर के पैदा गांव में एक युवक पर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। मृतक का शव गांव के पास ही बाग में पड़ा मिला। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


सोमवार को शाम के समय शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव पैदा में कब्रिस्तान के पास एक बाग में युवक का शव पड़ा मिला। जिसकी शिनाख्त विजेंद्र (25) पुत्र बुद्धू कश्यप निवासी पैदा के रूप में हुई। सूचना मिलते ही मौके पर सीओ सिटी संग्राम सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे।

विज्ञापन

बताया गया कि मृतक के गले में बेल्ट का फंदा लगा हुआ था। आशंका जाहिर की गई कि आरोपियों ने बेल्ट से गला घोंटकर हत्या की है। मृतक का गला रक्तरंजित होने की वजह से धारदार हथियार से वार करने का अनुमान भी लगाया जा रहा है। हालांकि, पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। मृतक की जेब से एक प्रेम पत्र भी बरामद हुआ है, जिसमें एक युवती की ओर से लिखा गया है कि वह शराब छोड़ दे। मृतक की जेब से मिले पत्र के अनुसार, प्रेम-प्रसंग के चलते हत्या किए जाने की आशंका भी जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: लाश के तीन टुकड़े: सुहैल हत्याकांड में मोबाइल से खुला बड़ा राज, शक के घेरे में ये महिला, जल्द होगा खुलासा

युवक की हत्या की गई है। उसके गले में बेल्ट बंधी मिली, जिससे बेल्ट से ही गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका है। प्रथम दृष्टिया प्रेम-प्रसंग का मामला सामने आ रहा है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा। - नीरज कुमार जादौन, एसपी

यह भी पढ़ें: UP: चौधरी जयंत ने NDA में शामिल होने का किया एलान, पश्चिमी यूपी में बदलेंगे चुनावी समीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed