फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   दो मेडिकल स्टोर से नगदी उड़ाई

दो मेडिकल स्टोर से नगदी उड़ाई

Tue, 02 Apr 2019 12:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
दो मेडिकल स्टोर से नगदी उड़ाई
चोरों ने दो मेडिकल स्टोर से नगदी उड़ाई
विज्ञापन

दो दुकान के शटर उखाड़कर चोरी का किया प्रयास
फोटो
बिजनौर। चोरों ने एसपी आवास से कुछ दूरी पर दो मेडिकल स्टोर के शटर उखाड़कर 60 हजार की नगदी चोरी कर ली। दो अन्य मेडिकल स्टोर के भी शटर उखाड़ दिए। एक दुकान खाली मिलने व दूसरी दुकान के अंदर के गेट का ताला नहीं टूटने के कारण चोरी नहीं कर सके। चोरी की घटनाओं से मेडिकल स्टोर मालिकों में रोष व्याप्त है।

मंडावर मार्ग पर एसपी आवास से कुछ दूरी पर जिला अस्पताल के निकट न्यू चौधरी मेडिकोज व चौधरी मेडिकल एजेंसी को चोरों ने रविवार की रात निशाना बनाया। चोरों ने दोनों के शटर उखाड़कर न्यू चौधरी मेडिकोज के गल्ले से 50 हजार व चौधरी मेडिकल एजेंसी से दस हजार रुपये चोरी कर लिए। इसके अलावा दीप मेडिकोज व सिटी कार सिंगार के भी शटर उखाड़ दिए। दीप मेडिकोज खाली मिला। दुकान के अंदर कोई सामन नहीं था। सिटी कार सिंगार का शटर के अंदर भी एक गेट था। गेट के ताले नहीं टूटने के कारण चोर चोरी नहीं कर सके। सोमवार सुबह मेडिकल स्टोर पर मालिकों के पहुंचने पर उन्हें शटर उखड़े मिले। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। लोगों की वहां भीड़ लग गई। पुलिस ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। मेडिकल मालिक अनीता चौधरी व अजय कटार ने चोरी की तहरीर दी है। शहर कोतवाल रामसेवक के मुताबिक चोरी की तहरीर मिल गई है। चोरों का पता लगाने के लिए पुलिस की टीम लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed