{"_id":"5aee028b4f1c1b84098b8690","slug":"91525547659-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने दो शराब तस्कर दबोचे, दो फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने दो शराब तस्कर दबोचे, दो फरार
Updated Sun, 06 May 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदपुर/ हीमपुर दीपा। पुलिस ने अवैध रूप से बेचने को लाई गई 15 पेटी देशी अरुणाचल प्रदेश व एक पेटी अंग्रेजी शराब के साथ दो शराब तस्करों को मुठभेड़ के दौरान दबोचा है। दो तस्कर सगे भाई पुलिस पर गोली चलाकर भाग गए।
क्षेत्राधिकारी राजकुमार सिंह के मुताबिक शनिवार की सुबह थाना हीमपुर दीपा की पुलिस टीम ने फतेहपुर-उलेढ़ा मार्ग पर गांव झाल नहर की पुलिया पर अवैध रूप से बेचने को बिजनौर की ओर से कार में लादकर अवैध शराब पकड़ी है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने जब कार को रोकने की कोशिश की तो कार में सवार तस्करों ने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस ने दो तस्करों को दबोच लिया, जबकि दो भाग निकले। पुलिस ने तलाशी के दौरान कार से 15 पेटी देशी शराब व एक पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। सीओ ने बताया कि पकड़े गए तस्करों ने पूछताछ के दौरान अपना नाम राजेंद्र व कुलवीर निवासी गांव कुतुबपुर गढ़ी थाना हीमपुर दीपा बताया। फरार तस्कर गांव चौकपुरी थाना हीमपुर दीपा निवासी दीपू व शुभम दोनों भाई हैं। ये दोनों तस्कर हरियाणा, पंजाब व अरुणाचल प्रदेश से अवैध शराब लाकर बेचते हैं। पकड़ी गई शराब चांदपुर में ग्राहकों को तस्कर बेचने जा रहे थे। ये तस्कर पकड़े जाने के भय से गाड़ी की नंबर प्लेट बदलते रहते हैं। सीओ ने बताया कि पकड़े गए राजेंद्र व कुलवीर पर हत्या समेत कई मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। फरार दोनो भाई दीपू व शुभम पर भी कई मुकदमे दर्ज हैं।