फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   युवकों के चुंगल से छूट कर भागी किशोरी पश्चिम बंगाल की निकली

युवकों के चुंगल से छूट कर भागी किशोरी पश्चिम बंगाल की निकली

Wed, 28 Mar 2018 01:47 AM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
युवकों के चुंगल से छूट कर भागी किशोरी पश्चिम बंगाल की निकली
ढबारसी। आदमपुर थाना क्षेत्र के ढबारसी में दो युवकों के चुंगल से छूट कर भागी किशोरी पश्चिम बंगाल के कुटाड़ी गांव की निकली। पुलिस ने लड़की को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश कर मेडिकल कराने के बाद नारी निकेतन भेज दिया है।
विज्ञापन


सोमवार को ढबारसी मे साइकिल सवार दो युवक किशोरी को ले जा रहे थे। युवकों की हरकतें देख किशोरी पानी पीने का बहाने बनाकर ढबारसी के कैसर परवेज के घर पहुंच गई। बंगाली भाषा में मदद की गुहार लगाई। एकाएक एकत्र हुई ग्रामीणों भीड़ ने किशोरी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। कोतवाल के मुताबिक किशोरी पश्चिम बंगाल के कुटाड़ी की रहने वाली है। उसकी मां की मौत हो चुकी है, सौतेली मां आए दिन मारपीट कर तंग करती थी।
विज्ञापन


जिससे नाराज होकर वह रेलवे स्टेशन पर आ गई थी। जहां से ढबारसी निवासी महिला उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले आई और यहां लाकर उसे दो युवकों को बचे दिया था। वहीं ढबारसी चौकी इंचार्ज संदीप कुमार ने बताया कि किशोरी को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश कर नारी निकेतन मुरादाबाद भेज दिया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। जबकि दोनों साइकिल सवार युवकों और महिला की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed