{"_id":"5a4538aa4f1c1b156b8bef1f","slug":"91514485930-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैंस को जहर देते रंगेहाथों पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भैंस को जहर देते रंगेहाथों पकड़ा
Updated Fri, 29 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायपुर सादात/नजीबाबाद। नगीना देहात थाना क्षेत्र के गांव समसपुर सद्दो में एक युवक को भैंस को जहर खिलाते हुए पकड़ लिया गया। ग्रामीणों ने युवक की पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
नगीना देहात थाना क्षेत्र में पशुओं को जहर देकर मारने की कई घटनाओं से ग्रामीण परेशान थे। रायपुर सादात के गांव समसपुर सद्दो में एक युवक को भैंस को आटे में जहर मिलाकर देते हुए ग्रामीणों ने पकड़ लिया। सूचना मिलते ही हिंदू संगठन से जुड़े कई लोग मौके पर एकत्र हो गए। बताया जाता है कि पूछताछ में युवक ने अन्य पशुओं को भी जहर देकर मारने की बात स्वीकारी।
हिंदू युवा वाहिनी के ब्लॉक संयोजक दिग्विजय, तहसील प्रभारी प्रिंस चौहान, बढ़ापुर ब्लॉक प्रभारी विजेंद्र कश्यप, ब्लॉक अध्यक्ष हिमांशु प्रजापति, कुलदीप कुमार आदि की ओर से पकड़े गए युवक को नगीना देहात पुलिस के हवाले किया गया। पकड़े गए युवक लावलहेड़ी निवासी दानिश के खिलाफ पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम की विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया।