फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   मच्छमार के जंगल में पुलिस ने गोवंश पकड़ा, तीनों आरोपी फरार

मच्छमार के जंगल में पुलिस ने गोवंश पकड़ा, तीनों आरोपी फरार

Thu, 27 Jul 2017 12:22 AM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
मच्छमार के जंगल में पुलिस ने गोवंश पकड़ा, तीनों आरोपी फरार
रेहड़। गांव मच्छमार बादशाहपुर मार्ग पर एक गन्ने के खेत से पुलिस ने ग्रामीणों की शिकायत पर गोवंश कटान पकड़ा है। तीन आरोपी पुलिस को देख मौके से फरार हो गए । पुलिस ने गांव के दो व्यक्तियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। मौके पर पहुंची चिकित्सकों की टीम ने मांस का परीक्षण कर गोवंश की पुष्टि की। पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव मच्छमार के कुछ बच्चे जंगल में अपने पशु चरा रहे थे। इस दौरान उन्हें बाइक सवार तीन संदिग्धों को कुछ खाली कट्टे लेकर गांव के ही सरदार जीत सिंह पुत्र लाल सिंह के गन्ने के खेत में जाते देखा। बच्चों ने इसकी जानकारी ग्राम प्रधान कमलेश देवी को दी। ग्राम प्रधान की सूचना पर मौके पर पहुंची और गन्ने के खेत से आधा कटा गोवंश बरामद कर लिया। पुलिस को देख तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों ने भागते हुए एक आरोपी की पहचान कर ली। मौके पर पहुंची चिकित्सकों की टीम ने बरामद मांस के गोवंश होने की पुष्टि की, बछड़ा था। पुलिस ने सेंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गोवंश कटान पकड़े जाने की सूचना पर पहुंचे हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन देते हुए शांत किया। पुलिस ने गांव के वीर सिंह पुत्र करन सिंह की तहरीर पर आरोपी अलाउद्दीन पुत्र इमामुद्दीन और दो अज्ञात के विरुद्घ धारा 3/5, 3/8 और गोवंश अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की कार्रवाई शुरू कर दी है। एक संदिग्ध आरोपी को पूछताछ के लिए पुलिस ने हिरासत में लिया है। इस मौके पर हिंदू युवा वाहिनी के मोहित गहलौत, अजय चौहान, आशीष चौहान, आदित्य, रचित शर्मा, दुष्यंत सिंह, हर्ष, गौरव, नरेंद्र, परमिंदर सिंह रहे। उधर, बिजेंद्र सिंह राणा का कहना है कि शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed