फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   नादरा आत्महत्या प्रकरण में आरोपी गिरफ्तार

नादरा आत्महत्या प्रकरण में आरोपी गिरफ्तार

Wed, 26 Jul 2017 12:19 AM IST
Updated Wed, 26 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
नादरा आत्महत्या प्रकरण में आरोपी गिरफ्तार
युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

नांगलसोती (बिजनौर)। नांगल पुलिस ने एक युवती को हत्या के लिए उकसाने वाले युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
नांगल पुलिस ने गांव असलमपुर झोझा निवासी 19 वर्षीय युवती नादरा के मृत्यु के मामले में आरोपी युवक मोनू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। नादरा का शव सैदपुरी ईदगाह क्षेत्र में एक जून 2017 को मिला था। युवती की मां हबीबा ने गांव के ही युवक मोनू के विरुद्ध नादरा की हत्या करने की तहरीर पुलिस को सौंपी थी। मृतका की मां का आरोप था कि मोनू ने घटना वाले दिन देर रात फोन करके नादरा के घर से लापता होने की बात कही थी तथा उसके भाई ने शव पड़े होने की सूचना दी थी। घटनास्थल से पुलिस ने विषैले पदार्थ की शीशी, खाने का सामान भी बरामद कर मृतका के परिजनों की तहरीर पर मोनू के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु की स्थिति स्पष्ट न होने पर पुलिस ने मृतका का बिसरा जांच के लिए भेजा था। बिसरे की जांच में जहरीले पदार्थ के सेवन से मृत्यु होने की पुष्टि होने पर पुलिस ने मोनू के विरुद्ध हत्या का मामला, आत्महत्या के लिए उकसाने में दर्ज किया था। मृतका की मां ने हाल ही में आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी थी। चेतावनी के बाद जागी नांगल पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed