फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   मृतका की मां ने ससुराल वालों पर लगाया था पुत्री की हत्या का आरोप

मृतका की मां ने ससुराल वालों पर लगाया था पुत्री की हत्या का आरोप

Sun, 16 Jul 2017 12:27 AM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
मृतका की मां ने ससुराल वालों पर लगाया था पुत्री की हत्या का आरोप
दो हफ्ते बाद कब्र से निकाला महिला का शव
विज्ञापन

नजीबाबाद (बिजनौर)। हत्या के आरोप की जांच में दो सप्ताह बाद महिला का शव कब्र से निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नगर के मोहल्ला पठानपुरा स्थित कब्रिस्तान में शनिवार शाम नायब तहसीलदार सीके त्रिपाठी और पुलिस बल पहुंचने से खलबली मच गई। महिला की हत्या कर ससुराल वालों द्वारा शव दफना देने के आरोप के चलते डीएम के आदेश पर पुलिस कब्र से शव निकालने पहुंची थी। थाना प्रभारी सतीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल की मौजूदगी में शव कब्र से निकाला गया। नायब तहसीलदार ने पंचनामा भरा। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया गया। नगीना के मोहल्ला काजीसराय निवासी लईक कुरैशी की पत्नी सायरा की ओर से 30 जून को दामाद राशिद, जेठ आसिफ, सास शमशीदा, ससुर शरीफ एवं रजी के खिलाफ दहेज हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। सायरा ने पुलिस को बताया था कि उन्हें सूचना मिली थी कि उनकी पुत्री को ससुराल वालों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करते हुए मार डाला है और उसके शव को दफना दिया है। प्रकरण की विवेचना सीओ महेश कुमार कर रहे हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed