फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   प

प

Fri, 28 Dec 2018 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
प
मुठभेड़ में 15 हजार का इनामी सोनू को दबोचा
विज्ञापन

चांदपुर। पुलिस ने आदित्य गैंग के सदस्य 15 हजार के इनामी बदमाश सोनू को मुठभेड़ के दौरान दबोचा है। सोनू स्योहारा थाने के राकेश हत्याकांड में शामिल था। आदित्य के लिए वह रंगदारी मांगने का भी काम करता था। पुलिस ने सोनू के पास से तमंचा बरामद किया है।

कोतवाली निरीक्षक वीरेंद्र सिंह के मुताबिक उन्हें सूचना मिली कि 15 हजार का इनामी बदमाश शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव यूसुफपुर हमीद उर्फ हमीदपुर निवासी सोनू चांदपुर थाने क्षेत्र के गांव चौधेंड़ी के चौराहे पर खड़ा है। पुलिस टीम ने सोनू की घेराबंदी की तो सोनू ने पुलिस पर तमंचे से गोली चला दी। पुलिस ने घेराबंदी करके सोनू को दबोच लिया। सोनू कुख्यात बदमाश आदित्य का साला है। सोनू के पास से 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस व एक खोखा बरामद किया है। कोतवाली निरीक्षक ने बताया कि पकड़ा गया सोनू पर हत्या लूट के स्योहारा, धामपुर, किरतपुर, चांदपुर, बिजनौर शहर थाने में मुकदमे दर्ज हैं। उसके साथी जेल में बंद हैं। कोतवाली निरीक्षक ने बताया कि सोनू ने सितंबर माह में स्योहारा थाने में अपने साथियों के साथ मिलकर राकेश की हत्या करने, थाना किरतपुर से बाइक लूट व जैतरा के सत्संग भवन से बाइक लूट की घटना को अंजाम दिया था। लूट के तीनों साथियों अक्षय, पवन, वेदप्रकाश उर्फ गोलू को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस के मुताबिक सोनू आदित्य के लिए रंगदारी भी मांगता था। दीपावली क दिन किरतुपर थाने के गांव रतनुपर में लूट की रकम के बंटवारे में सिर में साथियों के गोली मारने से वह घायल हो गया था। सोनू ने चोरी छिपे अपना उपचार कराया। सोनू की तभी से पुलिस तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed