फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पचास लाख की चोरी में पुलिस खाली हाथ

पचास लाख की चोरी में पुलिस खाली हाथ

Fri, 29 Jun 2018 12:33 AM IST
Updated Fri, 29 Jun 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
पचास लाख की चोरी में पुलिस खाली हाथ
अमरोहा। डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव दानपुर में किसान के घर हुई 50 लाख की चोरी में पुलिस के हाथ खाली है। वारदात के चौदह दिन बाद पुलिस बदमाशों का सुराग नहीं लगा सकी है। पुलिस की लचीली कार्रवाई से पीड़ित परिवार में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

चौदह जून की रात डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव दानपुर निवासी किसान जितेंद्र के घर में दीवार फांदकर दाखिल हुए चोरों ने कमरों की अलमारी में रखी दो लाख की नकदी और सोने-चांदी के आभूषण समेत करीब पचास लाख का समान चारी कर लिया था। चोर कपड़ों के सहारे दूसरी मंजिल से उतरकर फरार हो गए थे। सुबह चार बजे पुत्र वधू ममता के आंख खुलने पर घटना की जानकारी हो सकी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की थी। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने मौके पर सबूत जुटाए। चोरी की वारदात बीते चौदह दिन हो गए, लेकिन पुलिस खुलासा करने की तो बात दूर चोरों का अभी तक सुराग तक नहीं लगा सकी है। इंस्पेक्टर ऋषिराम कठेरिया ने बताया कि चोरी की खुलासा करने के लिए टीम अपना काम कर रही है। कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed