{"_id":"5a7758fe4f1c1ba0268b852a","slug":"81517771006-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन दरोगा की वर्दी फटी, दो वनकर्मी घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वन दरोगा की वर्दी फटी, दो वनकर्मी घायल
Updated Mon, 05 Feb 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडावली/नजीबाबाद। वन क्षेत्र में अनाधिकृत प्रवेश से रोकने पर वन दरोगा और वन कर्मियों पर माफिया ने हमला कर दिया। घटना में वनकर्मियों को चोटें आईं, वहीं वन दरोगा की वर्दी फट गई। हमलावर मौके से भाग निकले। वन दरोगा की ओर से चार हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
साहनपुर वन रेंज में शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे वन कर्मियों और ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार चार लोगों के बीच टकराव हुआ। लाठी-डंडों से किए गए हमले में वनकर्मी प्रदीप कुमार और गोपी घायल हो गए। धक्कामुक्की में साहनपुर रेंज के वन दरोगा श्रीपाल की वर्दी फट गई और गुम चोटें आईं। हमले के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार चारों लोग मौके से भाग निकले। तीनों घायलों का रात ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर में प्राथमिक उपचार कराया गया। शनिवार शाम वन दरोगा श्रीपाल ने गांव सीतावाली निवासी हमलावरों देशराज, श्यामा, चीनू, गणेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। वन दरोगा का कहना है कि चारों लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली से देर रात जंगल क्षेत्र में अनाधिकृत रूप से घुसने का प्रयास कर रहे थे। उन्हें जाने से रोका गया, तो उन्होंने हमला कर दिया। वन दरोगा ने हमलावरों द्वारा पेड़ों का अवैध कटान और शिकार करने के लिए जंगल में घुसने की आशंका जताई।