फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   बाईक सवारों से लूट

बाईक सवारों से लूट

Wed, 12 Jul 2017 12:47 AM IST
Updated Wed, 12 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
बाईक सवारों से लूट
नकाबपोशों ने बाइक सवारों को लूटा
विज्ञापन

नहटौर (बिजनौर)।
तमंचेधारी दो नकाबपोश बदमाशों ने बाइक सवार दो युवकों को रोककर लूटपाट की। मोहल्ला अफगानान निवासी हाजी महताब अहमद दीन मोहम्मद के साथ बाइक से नगीना से रिश्तेदारी से लौट रहा था। नहटौर कोतवाली मार्ग पर गांव फुलसंदा के निकट बाइक सवार तीन तमंचेधारी नकाबपोशों ने उन्हें रोक लिया। हाजी महताब ने बाइक मोड़कर भगानी चाही तो दो बदमाशों ने उन्हें तमंचे से आतंकित कर दिया। बदमाश हाजी महताब से बीस हजार और दीन मोहम्मद से दो हजार रुपये लूटकर ले गए। नहटौर कोतवाली मार्ग पर बदमाशों के आतंक से ग्रामीणों में दहशत हैं। आए दिन बाइक सवार बदमाश राहगीरों को निशाना बना रहे हैं। तीन पूर्व भी गांव सीकरी के निकट फुलसंदा के कपड़ा व्यापारी व दूधिया के साथ लूटपाट की कोशिश की गई थी। पुलिस इस मामले की जानकारी से इंकार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed