फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   दरोगा के रिश्तेदार को टोकना मंहगा पड़ा

दरोगा के रिश्तेदार को टोकना मंहगा पड़ा

Tue, 19 Jun 2018 12:28 AM IST
Updated Tue, 19 Jun 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
दरोगा के रिश्तेदार को टोकना मंहगा पड़ा
किरतपुर। पुलिस भर्ती की परीक्षा देने आए किरतपुर पुलिस थाने में तैनात दरोगा के रिश्तेदार युवकों को घर के बाहर बैठने पर टोकना दो भाकियू कार्यकर्ताओं को भारी पड़ गया। पुलिस कर्मियों ने दोनों किसान नेताओं से मारपीट की और थाने ले आए। देर रात तक भाजपा नेता एवं भाकियू कार्यकर्ता थाने पर जमा रहे और विरोध प्रदर्शन किया। एक घायल को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। पीड़ितों ने आरोपी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मोहल्ला आंबेडकर निवासी भाकियू नेता सत्यवीर राणा व पद्मवीर सिंह रविवार की रात नौ बजे के करीब हरिद्वार में चल रहे चिंतन शिविर में शामिल होकर घर लौट रहे थे। नगर में स्टेशन चौराहे पर पहुंचने पर निकट ही उन्हें भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव चौहान का साला अजय चौहान अपने घर के बाहर खड़ा मिल गया। अजय चौहान ने ही उनसे घर के बाहर कुछ युवक के बैठे होने की बात बताई। उन्होंने युवकों से अकारण बैठने का कारण पूछा। उन्होंने बताया कि वह पुलिस भर्ती देने आए हैं और थाने में उनके रिश्तेदार तैनात हैं। उनमें से एक युवक सत्यवीर से उलझ गया। एक युवक ने गाली गलौज करते हुए उनके साथ अभद्रता शुरू कर दी। कुछ देर बाद ही युवकों ने पुलिस को फोन कर दिया। किरतपुर पुलिस की जीप में सवार होकर थाने का एक मुंशी और दरोगा, पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। सत्यवीर और पद्मवीर का आरोप है कि युवकों को समझाने के बजाए वह उन्हें ही मारना -पीटना शुरू कर दिया। पीड़ित सत्यवीर का कहना है कि थाने ले जाकर भी पुलिस कर्मियों ने पिटाई की। रायफल की बट लगने से जब उसका सिर फट गया तो पुलिसकर्मियों के हाथ पैर फूल गए। दोनों को हथकड़ी लगाकर अस्पताल में मेडिकल कराने ले गए और झूठे केस में फंसाने की धमकी दी।
विज्ञापन

आरोपी पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग
भाकियू ब्लाक अध्यक्ष देवदत्त शर्मा और भाजपा नगर अध्यक्ष संजय चौहान के समर्थकों के साथ थाने पहुंचने पर पुलिस के हाथ पैर फूल गए। भाकियू जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह के आला अधिकारियों को सूचना देने पर पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया। बाद में घायलों का मेडिकल कराकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। पीड़ित किसान नेताओं ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed