{"_id":"5b104a874f1c1bf46e8b598b","slug":"71527794311-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदीप का शव रख किया प्रदर्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदीप का शव रख किया प्रदर्शन
Updated Fri, 01 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपी आवास पर रख दिया संदीप का शव
बिजनौर। मारपीट में घायल संदीप उर्फ सोने की मौत हो जाने पर क्षुब्ध परिजनों ने एसपी आवास पर मृतक का शव रख कर प्रदर्शन किया। युवक के परिजन एएसपी से मिले। उन्होंने इस मामले में कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया, इसके बाद परिजन शव को लेकर चले गए।
थाना बढ़ापुर के गांव रामनगर गोसाई निवासी सत्यवीर सिंह की ओर से पुलिस अधीक्षक को दिए पत्र में कहा गया है कि 22 मई 2018 को शाम के साढे़ सात बजे उसका भाई संदीप उर्फ सोनी शेरकोट से घर आ रहा था। रास्ते में रुककर हरेवली में बाल कटवाने लगा। वहां प्रताप, चंदन सिंह, जरनैल, बलकार और पिंदर हाथों में लाठी-डंडे व धारदार हथियार लेकर आए और उसके संदीप को पीटकर घायल कर दिया। इस मामले में शेरकोट पुलिस ने एनसीआर लिख कर संदीप का मेडिकल कराया।
23 मई को प्रताप, चंदन, जरनैल के विरुद्ध 308 की बढ़ोत्तरी की गई। पिंदर और बलकार का नाम निकाल दिया। संदीप उर्फ सोनी की हालत ज्यादा खराब होने पर उसे मेरठ रैफर किया गया जहां उसकी मौत हो गई। इस घटना के आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। असल मुल्जिम पिंदर व बलकार का नाम उनके खिलाफ सबूत होने के बाद भी उनका नाम घटना से निकाल दिया। एसपी से प्रार्थना की गई कि बलकार व पिंदर का नाम भी इस हत्याकांड में शामिल किया जाए तथा सभी हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया जाए। एडिशनल एसपी ने इस मामले में कार्रवाई का भरोसा दिलाया। प्रदर्शन में गुरुसेवक सिंह, दिस्सा सिंह, करनैल सिंह, हरमीत सिंह, करन सिंह, मितान सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
मांगों का हो निस्तारण
बिजनौर। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन के सचिव मितेश कुमार ने अधीक्षण अभियंता को सौंपे मांग पत्र में समस्याओं का निस्तारण कराने की मांग की है। उन्होंने पत्र में पेट्रोल का भुगतान कराने, बिजनौर, धामपुर व चांदपुर खंड के इंजीनियर्स की समस्याओं का तत्काल निस्तारण कराने, आंधी में क्षतिग्रस्त लाइनों के अनुश्रण में अवर अभियंताओं द्वारा खर्च की गई धनराशि का अविलंब भुगतान कराने की मांग की है।