{"_id":"5a6a2a2b4f1c1b7c268b659c","slug":"71516907051-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदित्य का पुलिस ने रिमांड लिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आदित्य का पुलिस ने रिमांड लिया
Updated Fri, 26 Jan 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगीना/बिजनौर। कुख्यात बदमाश आदित्य व उसके साथी रोहित को नगीना पुलिस ने सात घंटे के रिमांड पर लेकर पूछताछ की। दोनों की निशानदेही पर लूटी गई बाइक की चाबी व उसके कागजात बरामद किए।
नगीना पुलिस ने बदमाश आदित्य व उसके साथी रोहित को बृहस्पतिवार की सुबह रिमांड पर लिया और उसकी निशानदेही पर कोतवाली शहर के गांव हमीदपुर पहुंचकर उसकी ससुराल से लूटी हुई अपाची बाइक की चाबी का गुच्छा, बाइक की सर्विस बुक व अन्य कागजात बरामद किए। कार्यवाहक थाना प्रभारी सीबी सिंह ने बताया कि 21 अक्तूबर 2017 को बढ़ापुर थाना क्षेत्र के गांव भगवानपुर निवासी आबिद की अपाचे बाइक आदित्य व रोहित ने नगीना-बुंदकी तिराहे से लूट ली थी। पुलिस काफी समय से दोनों की तलाश में लगी थी। पुलिस ने दोनों बदमाशों का मेडिकल परीक्षण नगीना सीएचसी पर कराया। बाद में एसीजेएम की अदालत में दोनों को पेश कर जेल भेज दिया। वहीं बिजनौर जजी में हल्दौर व स्योहारा पुलिस को आदित्य व उसके साथी रोहित का पुलिस कस्टडी रिमांड अभी तक नहीं मिल सका है। बृहस्पतिवार को आदित्य व रोहित के पुलिस कस्टडी रिमांड पर बहस होनी थी, जो किसी कारण वश नहीं हो सकी। कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई की अगली तिथि 27 जनवरी नीयत की है। स्योहारा पुलिस ने मुकेश हत्याकांड व हल्दौर पुलिस ने ओमराज हत्याकांड में आदित्य व रोहित का दस दिन का पुलिस कस्टडी रिमांड मांगा है।