{"_id":"59bec2df4f1c1b9a688b518a","slug":"71505673951-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की जांच करने गए दरोगा ने पीड़ितों को हड़काया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी की जांच करने गए दरोगा ने पीड़ितों को हड़काया
Updated Mon, 18 Sep 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
नहटौर। चोरों ने घर में घुसकर कमरों के ताले तोड़कर जेवरात व नकदी सहित करीब चार लाख रुपये का माल साफ कर दिया। आरोप है कि चोरी की जांच करने गए दरोगा ने उल्टे पीड़ित को ही हड़काते हुए महिलाओं व बच्चों से अभद्र व्यवहार किया। इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।
गांव सदरुद्दीनगर निवासी सतवेंद्र सिंह अपने घरवालों के साथ छत पर सो रहा था। शनिवार रात चोरों ने घर में घुसकर कमरों व अलमारी के ताले तोड़कर सोने का एक हार, एक चेन, चांदी की तीन जोड़ी पायल के अलावा 20 हजार की नकदी और बर्तन आदि कीमती सामान चोरी कर लिया। घर में बड़े भाई कुलदीप के कमरे का ताला तोड़कर सोने का एक मंगलसूत्र, चांदी की दो जोड़ी पायल, एक गैस सिलेंडर, तीन अटैची व 50 हजार की नकदी चुराकर ले गए। घरवालों ने भात देने के लिए सामान एकत्रित किया था। सुबह तीन बजे बारिश होने पर जब परिजन छत से नीचे आए। कमरों के ताले टूटे देख उनके होश उड़ गए। रात में चोरी की सूचना पुलिस को दी गई। हल्का दरोगा राजीव तोमर चोरी की जांच करने गांव गया। आरोप है कि दरोगा राजीव तोमर ने घर में महिलाओं व बच्चों को हड़काने के बाद अभद्र व्यवहार किया। दरोगा के रवैये से घरवाले डर गए। चोरी की घटना को झूठी बताने लगे। दरोगा की हरकत को देखकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने दरोगा से वार्ता की। दरोगा राजीव तोमर का कहना है कि वह जांच करने गए थे। अभद्र व्यवहार करने का आरोप गलत है।